![]() |
| राखी सावंत पहले भी विवादों में रह चुकी हैं |
वो अपने आप को बॉलीवुड की अभिनेत्री कहती हैं। नाम है राखी सावंत। काम है बिना वजह सुर्खियां बटोरनी, मीडिया में आकर उल्टे-सीधे बयान देना और जब मीडिया ने भाव देना कम किया तो सोशल मीडिया पर उल्टे सीधे फोटो और वीडियो डालकर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचना। यह राखी सावंत का पुराना किस्सा है। अपने आप को राखी सावंत बॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्री कहती हैं लेकिन नाम इतना बड़ा और दर्शन इतने छोटे शायद ही किसी अभिनेत्री के होते होंगे। इस सप्ताह की शुरुआत में राखी सावंत ने अपना एक वीडियो जारी किया।इस वीडियो में राखी सावंत ने वह सारी मर्यादा तार-तार कर दी जो उन्हें शायद नहीं करनी चाहिए थी। इस वीडियो में खुद को राखी सावंत ने साइंटिस्ट करार दिया और खुलकर कहा मैं राखी सावंत साइंटिस्ट, आज आपको रेप से बचने के तरीके बताने आई हूं।
ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन
शुरुआत में वीडियो को ध्यान से देख रहे लोगों को लगा कि राखी सावंत कुछ योग या कुछ अलग तरीका बताएंगी। जिससे लड़कियों को अपनी सेफ्टी करने में मदद मिले। लेकिन राखी सावंत इन सब को छोड़कर कुछ और ही करने बैठ गई। सस्ती लोकप्रियता कमाने के चक्कर में राखी सावंत यह भूल गई थी इस वीडियो को किसी की बहन देख रही होगी, किसी का भाई देख रहा होगा या कई लोग परिवार के साथ ही इस वीडियो को देख रहे होंगे।
ये भी पढ़ें : #MeToo में फंसे साजिद खान की मुश्किलें और बढ़ीं, लाखों दर्शकों ने लगाए शोषण के आरोप
सोशल मीडिया के दौर में राखी सावंत अपने वीडियो और फोटो लगातार अपने अकाउंट पर डालती रहती हैं। लेकिन इससे पहले उन्होंने इतना घटिया वीडियो कभी नहीं डाला था। वीडियो को जिसने भी देखा उसने अपनी गर्दन नीचे कर ली। कोई उम्मीद भी नहीं कर सकता था कि एक तरफ बॉलीवुड की अभिनेत्री, एक महिला इस तरीके की गिरी हुई और ओछी बात भी कर सकती हैं।
यहां है वीडियो
वीडियो को देखने के बाद गाली देने का मन किया होगा कई लोगों का। लेकिन गाली देकर हम राखी सावंत की तरह इतना नहीं गिर सकते। उम्मीद करते हैं कि इस वीडियो पर राखी सावंत माफी जरूर मांगेंगी और हाथ जोड़कर कहेंगी कि मुझे माफ कर दो, अगली बार से इस तरह का वीडियो या फोटो पोस्ट नहीं करूंगी।
ये भी पढ़ें : #MeToo का खौफ, फेसबुक पर लड़कियों की फोटो से गायब हुए Nice Pic वाले कॉमेंट
©BakwasNews

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें