![]() |
| गुलाबी पैंट में फाइव स्टार होटल के बाहर पिस्तौल लहराते हुए बीएसपी नेता का बेटा आशीष पांडे |
पूर्व BSP सांसद के बेटे आशीष पाण्डेय ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सरेंडर कर दिया। आशीष पर दिल्ली के फ़ाइव स्टार होटल में पिस्तौल लहराने के आरोप लगे हैं। जिसके बाद से आशीष फ़रार था। दिल्ली पुलिस ने आशीष पर अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया है, लेकिन आशीष को आईपीसी की धाराओं की चिंता नहीं है, बल्कि उस नयी धारा से है जो उनके गुलाबी पैंट पहनने की वजह से लगायी गयी है, गुलाबी पैंट पहनकर फाइव स्टार होटल में जाने के आरोप में आशीष पांडे पर अलग से केस चलेगा, सूत्रों का कहना है कि बड़े नेता के बेटे का हाथ में पिस्तौल लेकर लहराना तो समझ में आता है। लेकिन, गुलाबी पैंट पहनना किसी के गले नहीं उतर रहा। कोई यक़ीन नहीं कर पा रहा है कि कभी देश के सांसद रह चुके इतने बड़े नेता का बेटा ऐसी गुलाबी रंग की पैंट भी पहन सकता है
ये भी पढ़ें : यूपी पुलिस की ठांय-ठांय देखकर अपराधी भी ले रहे हैं बिना गोली लगे आह मर गया चिल्लाने की ट्रेनिंग
![]() |
| आशीष पांडे के साथ आयी एक विदेशी कन्या ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया |
वहीं बकवास न्यूज़ से बात करते हुए हैं नाम न बताने की शर्त पर एक शख़्स ने बताया कि आशीष पांडे फ़ाइव स्टार होटल में कुछ ग़लत काम कर रहा था। इसी दौरान किसी ने पुलिस के आने की अफ़वाह फैला दी जिसके चलते हैं वो किसी दूसरे की पैंट पहनकर वहाँ से भाग निकला। वहीं, इस मामले में एक दूसरा पहलू भी निकल कर आ रहा है आशीष के साथ कुछ विदेशी कन्याएं मौजूद थीं। बताया जा रहा है कि गुलाबी रंग की पैंट इन विदेशी कन्याओं को काफ़ी पसंद थी। इन्ही को ख़ुश करने के लिए आशीष ने हाल ही में दिल्ली के पालिका बाज़ार से गुलाबी रंग की पैंट मंगवायी थी।
ये भी पढ़ें : #MeToo में फंसे साजिद खान की मुश्किलें और बढ़ीं, लाखों दर्शकों ने लगाए शोषण के आरोप
![]() |
| आशीष पांडे बीएसपी के पूर्व सांसद राकेश पांडे का बेटा है |
©BakwasNews



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें