सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लगातार नीचे गिर रहे शेयर बाज़ार को उठाने के लिए बड़ा कदम, स्टॉक एक्सचेंज में लगाई जाएंगी लिफ्ट

bombay stock exchange in mumbai
बांबे स्टॉक एक्सचेंज
शेयर बाज़ार में लगातार गिरावट देखी जा रही है। पिछले कुछ दिनों से शेयर बाज़ार का गिरने का सिलसिला जारी है,  गुरुवार को भी यह सिलसिला जारी रहा और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में भारी गिरावट दर्ज की गई। लेकिन अब सरकार ने सेंसेक्स को ऊपर उठाने का फ़ैसला किया है। बताया जा रहा है कि इसके लिए सरकार ने एक तरीक़ा निकाला है। बकवास न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक़, सेंसेक्स को उठाने के लिए मुंबई स्टॉक एक्सचेंज में कई लिफ़्ट लगायी जाएंगी। इनके मुताबिक़ अगर सेंसेक्स नीचे जाता है तो इन लिफ़्ट के ज़रिए ऊपर भी आ सकता है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़, शेयर बाज़ार में आयी गिरावट की वजह से निवेशकों को काफ़ी नुक़सान का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, इस मामले में राजनीति भी तेज हो गई। विपक्ष ने मोदी सरकार पर हमला बोला। एक तरफ़ विपक्ष हमलावर है तो वहीं दूसरी तरफ़ निवेशक परेशान हैं। चुनावी मौसम में मोदी सरकार किसी भी तरीक़े का कोई रिस्क लेना नहीं चाहती। यही वजह है कि सेंसेक्स को ऊपर उठाने के लिए ये तकनीक लाई गई है।

watching stocks monitor
पिछले कुछ दिनों में शेयर बाज़ार में भारी गिरावट आयी है
बकवास न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक़, मोदी सरकार ने शेयर बाज़ार के गिरने के सिलसिले को गंभीरता से लिया है इसके लिए पहले वो एक योजना लेकर आने वाले थे लेकिन अब कहा जा रहा है कि इस पर तकनीक से काम किया जाएगा। हर समस्या को तकनीक से सुलझा लेने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शेयर बाज़ार के गिरने की समस्या को भी तकनीक से सुलझाने का भरोसा दिया।

हालाँकि, तकनीक से इस समस्या को सुलझा पाना इतना आसान नहीं होगा। कहा जा रहा है कि अभी सरकार ऐसे कारीगरों को ढूंढ रही है जो इस तरह की लिफ़्ट बनाते हों। अगर सरकार को ऐसी लिफ़्ट मिल जाती है तो जल्द ही मुंबई के स्टॉक बाज़ार में से स्थापित कर दिया जाएगा। अभी देखना होगा कि इस तरह की लिफ़्ट बनाने वाले कारीगर सरकार को कितने दिनों में मिलते हैं

©BakwasNews

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...