सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अगस्त, 2018 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पीएम मोदी को ज्यादातर विदेश में रहना पड़ा भारी, RSS ने की मोदी की जगह राहुल को बुलाने की तैयारी

राहुल गांधी को संघ अपने कार्यक्रम में बुलाने का न्योता भेज सकता है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपने कार्यक्रम में आने का मौका दे सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि दिल्ली में संघ के एक कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी को न्यौता भेजा जा सकता है। संघ ने इससे पहले देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भी नागपुर में बुलाया था। इससे पहले रत्न टाटा भी संघ के कार्यक्रम में हिस्सा ले चुके हैं। इन सभी के बीच पीएम मोदी को संघ को निमंत्रण ना भेजना हैरान करने वाला है। बकवास न्यूज को मिली जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी संघ के कार्यक्रम में हिस्सा लेना चाहते हैं लेकिन संघ ने उन्हें निमंत्रण नहीं भेजा है। देश से लेकर विदेशों तक में अपने भाषण के लिए जाने जाने वाले पीएम मोदी संघ के कार्यक्रम में जाना चाहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आरएसएस के प्रचारक रह चुके हैं बताया जा रहा है कि संघ के कार्यक्रम के लिए पीएम मोदी ने एक कोट भी सिलवा रखा है। संघ द्वारा न्यौता भेजे जाने पर पीएम मोदी इसी कोट को पहनेंगे। लेकिन, संघ पीएम मोदी को कब बुलाएगा अभी तक ये साफ नहीं...

खेलों में भारत को टक्कर देने के लिए पाकिस्तान की नयी चाल, एशियन गेम्स में फिदायीन को शामिल करने की संयुक्त राष्ट्र से की मांग

पूर्व क्रिकेटर इमरान खान पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री हैं पाकिस्तान में खुशियां मनाई जा रही हैं। मिठाइयां बांटी जा रही है। जश्न मनाया जा रहा है। वजह है एक लड़की का ब्रॉज मेडल जीत जाना। पाकिस्तान में खुद लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि पाकिस्तान की खिलाड़ी मेडल जीत गई है। यकीन ना होने की वजह है पाकिस्तान सरकार द्वारा खिलाड़ियों को कोई मदद मुहैया ना कराना। बिना किसी मदद के मेडल जीतने पर पाकिस्तान की सरकार ने संयुक्त राष्ट्र से अजीबोगरीब मांग रख दी है, पाकिस्तान ने कहा है कि चूंकि बिना किसी मदद के अकेले लड़की ने मेडल जीता है, ये ठीक वैसा है जैसा अक्सर फिदायीन करते हैं, वो भी बिना किसी मदद के बड़े से बड़ा, अपनी जान तक देने जैसा काम कर जाते हैं, फिर ये तो खेल है इसलिए संयुक्त राष्ट्र ओलंपिक में ना सही कम से कम एशियन गेम्स में तो फिदायीनों को हिस्सा लेने का अधिकार होना चाहिए, पाक सरकार का दावा है कि एशियन गेम्स या दूसरे किसी भी गेम्स में फिदायीन में कमाल कर सकते हैं। पाकिस्तानी बच्ची का वायरल वीडियो यहां देखिए पाकिस्तान की नरगिस ने कराटे में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता है पाकिस्तान की बा...

मंगल पर पानी मिला तो वहां भी अस्थि विसर्जन करेगी भाजपा

देशभर की नदियों में अटल जी की अस्थियां प्रवाहित की जा रही हैं भारतीय जनता पार्टी के नेता देशभर की नदियों में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों का विसर्जन कर रहे हैं, तय कार्यक्रम के मुताबिक, अटल जी की अस्थियों को देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्थित करीब 100 पवित्र नदियों में 95 स्थानों (शहरों) में विसर्जन किया जाएगा। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के कई नेता चाहते हैं कि अटल जी की अस्थियों का विसर्जन दुनिया के दूसरे देशों की नदियों में भी किया जाए। इतना ही नहीं, अगर मंगल पर पानी मिला तो भाजपा के नेता वहां भी अस्थि विसर्जन करने जाएंगे। मंगल पर अस्थियों के विसर्जन को लेकर भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने तैयारियां भी शुरू दी। बकवास न्यूज से बात करते हुए, नाम ना बताने की शर्त पर एक कार्यकर्ता ने बताया कि हमारे एक वरिष्ठ नेता मंगल पर जाने की तैयारियां कर रहे हैं। राजस्थान में भी अटल जी की अस्थियां प्रवाहित की गयीं बकवास न्यूज के सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, एक भाजपा के वरिष्ठ नेता ने मंगल पर पानी होने की जानकारी मांगी है। फोन पर खास तौर पर ...

अपनी मां से बात करती पाकिस्तानी बच्ची का वीडियो हुआ वायरल

©BakwasNews

लंबी फेंक होगा एशियन गेम्स में शामिल

कार्टूनिस्ट मंजुल का कार्टून लंबी फेंक होगा एशियन गेम्स में शामिल एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन की शुरूआत के बाद भारत सरकार ने गेम्स में लंबी फेंक को भी शामिल करने की मांग की है... सरकार ने कहा है कि अगर फेंकने को शामिल कर लिया जाता है तो भारत सबसे ज़्यादा गोल्ड मेडल जीतने वाला देश बन सकता है...खेल मंत्रालय ने इस बारे में ओलम्पिक एसोसिएशन को चिट्ठी भी लिखी है खेल मंत्री ने बाकायदा टैलेंट हंट कार्यक्रम शुरू करने का प्लान बनाया है जिसकी शुरूआत इसी साल हो जाएगी और अगले साल तक इसमें अच्छा प्रदर्शन करने वालों को विशेष सुविधाएं दी जाएंगे... खेलमंत्री ने बताया कि भारत में फेंकने की संभावनाएं सबसे ज़्यादा हैं और इस कला का ठीक से इस्तेमाल किया जाए तो बड़ी से बड़ी कामयाबी भी हाथ आ सकती है... राठौर खुद भी फेंकने की प्रेक्टिस काफी शिद्दत से कर रहे हैं... खेलमंत्री ने बताया कि कैबिनेट के दूसरे साथ भी ज़्यादा से ज़्यादा दूर तक फेंकने की कोशिश कर रहे हैं ताकि भारत एक अलग पहचान बना सके... इसके लिए तीन कैटेगरी भी बनाई गईं है 1. ब्लॉक लेवल फेंकू 2. राज्य लेवल फें...

केरल की बाढ़ में रेस्क्यू ऑपरेशन का अद्भुत वीडियो

जोसफ स्थानीय मछुआरे हैं  जोसफ ने जब देखा कि महिलाओं को बोट पर चढ़ने में परेशानी हो तो वो फौरन उनके लिए सीढ़ी बन गए और महिलाएं उनकी पीठ पर पांव रख कर बोट में पहुंची, बकवास न्यूज़ जोसफ को सलाम करता है  वीडियो यहां है 👇👇👇 ©BakwasNews

रुपये को बचाने के लिए रक्षा मंत्रालय ने सेना भेजी, अमेरिकी डॉलर को ब्लैक लिस्ट किया गया

रूपए पर डॉलर भारी पड़ता जा रहा है रुपये के लगातार गिरने और पिटने के बाद रक्षा मंत्रालय हरकत में आ गया है... मंत्रालय ने बार बार डॉलर के हमले से रुपये को बचाने के लिए एक अलग सेना बनाई है... ये सेना विदेशी हमलों से रुपये को बचाएगा... माना जा रहा है कि इस सेना का काम न सिर्फ रुपये की रक्षा होगा... बल्कि विदेशी मुद्राओं पर हमला भी होगा, पिछले कुछ दिनों से वित्त मंत्रालय, वाणिज्य मंत्रालय, व्यापार मंत्रालय, हाहाकार मंत्रालयों की हर कोशिश के बावजूद रूपये को पिटने से कोई नहीं रोक पा रहा है... ऐसे में रक्षा मंत्री ने कहा है कि वो अब रुपये पर हो रहे हमले को बेअसर करेंगी... इसके साथ ही रक्षा मंत्री ने विदेश मंत्री से मदद मांगी है कि वो विदेश में फंसे रुपयों को बचाने के लिए कदम उठाए... विदेश मंत्रालय ने भी साफ किया है कि अगर रुपया संकट में है तो वो तुरंत ट्वीट करें मंत्रालय ने अपील किया है कि जहां भी खतरे में दिखे रूपया मदद के लिए फौरन ट्वीट करें दूसरी तरफ ज़्यादातर मंत्रियों ने सुझाव दिया है कि बीमार रुपये की देखभाल अब स्वास्थ्य मंत्रालय करे... अखबारों में छपी खबरें पढ़ने के बाद मंत्र...

जब मंत्री रहते हुए अटल जी ने अखबार के संपादक को लिखी थी कविता छापने के लिए चिट्ठी

ये पत्र करीब 41 साल पहले लिखा गया था।अटल जी और संपादक मनोहर श्याम जोशी के बीच कुछ इस तरह संवाद हुआ था। दिल से सम्मान इसे कहते हैं।  ©BakwasNews

अद्वितीय अटल जी को श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन हो गया  नाइत्तेफ़ाक़ियां अपनी जगह रहनी चाहिए लेकिन विरोध को दुश्मनी करार देने से पहले के दौर में अटल बिहारी वाजयेपी से बड़ा नेता कोई नहीं हो पाया... जीत हार कई नेताओं को मिली... लेकिन हर बार विजेता अटल जी ही रहे... विश्वास मत हारे तो सबसे बड़े नेता बने, विश्वास मत जीते तो सबसे बड़े नेता... पाकिस्तान का दौरा किया तो कद और बड़ा कर लिया... करगिल हुआ तो देश के सर्वोच्च नेता... देश की संसद पर हमला हुआ तो प्रतिकार के ऐलान से बड़े देश हिल गए... आलोचना सिर्फ इतनी की जा सकती है कि अटल ने जितना किया उससे ज़्यादा नहीं किया... लेकिन ये भी असल में वाजपेयी जी का कद बाकी सब से 2 इंच ऊंचा ही कर देती है... देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने विरोधी होने के बावजूद कंधे पर हाथ रख कर शाबाशी दी... यही परंपरा अटल की राजनीति की जड़ में बस गई... वाजपेयी जी ने इंदिरा को दुर्गा कहा या नहीं कहा इस पर बहस बेकार है... लेकिन यूएन हो या ईरान क्रांति के बाद भारत की चिंता... वाजपेयी भारत का चेहरा रहे... राजनैतिक विरोध के बाद भी... जनता सरकार की टूट...

आशुतोष ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया, कुमार विश्वास के साथ मिल कर बनाएंगे आम आदमी पार्टी द्वितीय

टीवी पत्रकार से नेता बने आशुतोष ने आम आदमी पार्टी छोड़ दी है आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले नेताओं ने मिल कर अपनी नई पार्टी बनाने का फैसला किया है, माना जा रहा है इस पार्टी का नाम असली आम आदमी पार्टी, या आम आदमी पार्टी द्वितीय रखा जा सकता है... इसकी पंच लाइन पर विचार किया जा रहा है... माना जा रहा है इस पार्टी की पंचलाइन होगी... हमारी एक फर्जी शाखा है... इस पार्टी में आशुतोष, कुमार विश्वास, योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण जैसे नेता होंगे... सूत्रों ने बताया है कि अरविंद केजरीवाल ने एक एक करके जिन जिन को पार्टी से निकलवाया है वो सभी साथ आ सकते हैं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी में इस बात की चर्चा है कि पार्टी में अगला नंबर किसका है... कुछ युवा विधायकों का मानना है कि पार्टी गेम ऑफ थ्रोन्स की तरह चल रही है... जिसमें अगला सिर किसका कटेगा ये केजरीवाल भी नहीं जानते... दूसरी तरफ अब आम आदमी पार्टी में जितने नेता बचे हैं उससे ज़्यादा संख्या निकाल गए नेताओं की हो चुकी है... इसी वजह से सभी निष्कासित नेता चुनाव आयोग जा कर नई पार्टी का दावा कर सकते हैं... नेता ये भी दावा कर सकते हैं कि आम आदमी पार्टी क...

क्राइम पेट्रोल ने पुलिस की छवि बिगाड़ी, DGP ने लगाई गृह मंत्रालय से गुहार

सोनी पर आने वाले सीरियल क्राइम पेट्रोल का एक सीन  देश में अपराध की घटनाओं को दिखाने के लिए क्राइम पेट्रोल सीरियल को जाना जाता है। दावा किया जाता है कि ये सीरियल सच्ची घटनाओं पर आधारित होता है। लेकिन, अब इस सीरियल के बारे में कहा जा रहा है कि इसकी वजह से पुलिस की छवि बिगड़ती जा रही है। डीजीपी ने गृह मंत्रालय से गुहार लगाई है कि सीरियल में पुलिस की असली छवि को पेश नहीं किया जा रहा है, जिससे उन्हें काम करने में दिक्कत हो रही है, डीजीपी के मुताबिक सीरियल में लगातार पुलिस की चुस्ती के बारे में बात की जाती है। साथ ही ज्यादातर केसों में घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचती है। बकवास न्यूज से बात करते हुए एक पुलिस अफसर ने नाम न बताने की शर्त पर हमें बताया कि लोग हमें क्राइम पेट्रोल का उदाहरण दे दे कर ताने मारने लगे हैं, यहां तक की उनकी पत्नी ने तो एक बार यहां तक कह दिया कि बार-बार ये कहा जाता है कि पुलिस घटना के बाद आती है, जबकि क्राइम पेट्रोल में कई बार तो घटना होने के पहले ही पुलिस पहुंच जाती है, पुलिस अधिकारी ने लगभग रोनी सूरत बना कर कहा कि आप ही बताइए हमें पहले कैसे पता होगा कि यहा...

सरकार का फैसला, नाले पेट्रोलियम मंत्रालय के अधीन होंगे

पीएम मोदी ने कहा है कि गटर से निकली गैस से चाय बनायी जा सकती है मोदी सरकार ने गैस और पेट्रोल के दाम कम करने के लिए बड़ा फैसला लिया है... सरकार ने फैसला लिया है कि अब से देश के सभी नाले-नालियां पेट्रोलियम मंत्रालय के अधीन होंगे, ताकि उनमें से निकलने वाली ‘गैस’ को ग्राहकों तक भेजा जा सके... माना जा रहा है कि ये गैस पाइपलाइन और सिलेंडरों में भर कर ग्राहकों को भेजी जा सकेगी... पेट्रोलियम मंत्री ने देश के सभी नाले-नालियों से उठने वाली गैसों को बेचने की तैयारी भी कर ली है दिल्ली में प्रधानमंत्री की खोज के बाद से पेट्रोलियम मंत्रालय हरकत में आया है... वहीं शहरी विकास मंत्री ने नालों पर हक जताते हुए कहा है कि असल में नालों से निकलने वाली गैस पर उसका हक है, शहरी विकास मंत्रालय ने प्लान बनाया है कि नालियों से निकलने वाली गैस का कनेक्शन वो घरों में देगा, जिसे बेच कर सड़कें बनाई जा सकेंगी... वहीं बिजली मंत्री ने कहा है कि बिना उसकी इजाज़त के गंदी नालियों का कनेक्शन देना गलत होगा... बिजली मंत्री नालियों के गैस से बिजली बनाना चाहते हैं देश भर में ऐसे कई गंदे नाले हैं जिनसे गैस सप्लाई शुरू...

लोगों तक विकास पहुंचाने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, मुहल्लों का नाम विकास नगर, विकासपुरी किया जाएगा, हर तरफ दिखेगा विकास

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा विकास पर ज़ोर देते हैं साल 2019 के लोकसभा चुनाव को अभी चंद महीने ही बचे हैं, उससे पहले मोदी के मंत्रियों ने जीत के लिए प्लानिंग बनानी शुरू कर दी है। बकवास न्यूज के सूत्रों को पता चला है कि देश के कई शहरों के नाम बदलकर विकास किया जाएगा। वहीं, मोहल्लों के नामों को बदलकर विकास नगर और विकासपुरी करने पर विचार किया जा रहा है। नाम बदलने के बाद हर तरफ विकास दिखेगा। साल 2014 में भाजपा ने विकास का नारा दिया था। अब उसी नारे से सहारे पूरे देश में हर तरफ विकास फैलाने की बात की जा रही है। बकवास न्यूज के गुप्त सूत्रों से पता चला है कि गुरुवार को पीएम मोदी और अमित शाह समेत कई मंत्रियों के दिल्ली में बैठक हुई। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। इस बैठक में तय किया गया कि वो विकास के नाम पर वोट मांगेगे। बैठक में सरकार के कई अधिकारियों ने विकास रेट की बात की। अधिकारियों ने मोदी के मंत्रियों को बताया कि दुनिया में कई ऐसे अर्थशास्त्री हैं जिन्होंने भारत की आर्थिक हालात के बारे में काफी तारीफ की है। इससे सरकार के मंत्रियों के चेहरे काफी खिल्ले दिखे। सभी अपने क...

विजय माल्या के लिए एसी जेल बनाई जाएगी, बियर का भी खास इंतज़ाम होगा, तैनात होंगी महिला जेलकर्मी

विजय माल्या लंदन में हैं और वहीं पर इनके खिलाफ केस चल रहा है ये भी पढ़ें : विजय माल्या करेंगे क्रेडिट कार्ड का बिल न दे पाने वालों की मदद देश के बैंकों को करीब 9 हजार करोड़ का चूना लगाकर भागने वाले विजय माल्या के प्रत्यर्पण मामले की ब्रिटेन की अदालत में सुनवाई चल रही है। वहीं, भारत में माल्या के लिए खास जेल बनाई गई है। बकवास न्यूज के सूत्रों के मुताबिक, विजय माल्या के लिए एसी जेल बनाई गई है। इस जेल में माल्या के लिए बियर का इंतजाम किया जाएगा। हमारे सूत्रों का कहना है कि जेल में माल्या को शराब नहीं दी जाएगी। क्योंकि, ये जेल के कानूनों के खिलाफ है। ये भी पढ़ें : मध्यप्रदेश का वोटर कार्ड बनवाना चाहते हैं विजय माल्या, कर्ज माफ होने के लिए कर रहे हैं प्लानिंग बताया जा रहा है कि माल्या कई शादियां कर चुके हैं। उन्हें लड़की ज्यादा पसंद थीं। माल्या का कैलेंडर भी इसी बात के लिए जाना जाता था। माल्या की इसी पसंद को देखते हुए उनकी जेल के बाहर महिला जेलकर्मियों को तैनात किया जाएगा। हालांकि, ये साफ नहीं हो पाया है कि ये महिलाएं विदेशों से लाई जाएंगी या नहीं। इस बारें में जेल के अधिकारी कुछ...

दिल्ली का युवक पहाड़ों की साफ हवा झेल नहीं पाया, बीमार पड़ा

प्रतीकात्मक तस्वीर देश की राजधानी दिल्ली की दुनियाभर में एक अलग पहचान है। कुछ अच्छे कारणों की वजह से दिल्ली की तारीफ होती है तो वहीं कुछ नकारत्मक चीजें हैं जो दिल्ली के लिए परेशानी की वजह है। इनमें से एक है दिल्ली का प्रदूषण। दिल्ली के लोगों को इस प्रदूषण की आदत हो गई है। सभी इस प्रदूषण में जीने के आदी हो गए हैं। इसके कारण जब दिल्ली के लोग देश के इसी दूसरे हिस्से में जाते हैं तो उन्हें सांस की समस्या का सामना करना पड़ता है। क्योंकि, दिल्ली की हवा की आदत वाले शख्स को साफ-सुथरी हवा रास नहीं आती है। हाल ही में शिमला घूमने गए मुकेश कुमार के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। दरअसल, मुकेश कुमार छुट्टियां मनाने के लिए शिमला गया था। वहां एक दिन बिताने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। पास के अस्पताल में दिखाया तो उन्होंने कई सारे टेस्ट करने के लिए दे दिए। अस्पताल में जाने के बाद रिपोर्ट आई, जिसमें बताया गया कि मुकेश कुमार के फेफड़े शिमला की साफ हवा को झेल नहीं पा रहे हैं। यही कारण है कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत आ रही है। ये रिपोर्ट सुनकर मुकेश कुमार परेशान हो गया। डॉक्टरों ने उन्हें कई दवाइयां दी।...

होस्टल के मेस में पनीर की सब्ज़ी की रेसिपी लीक, पनीर छोड़ कर सब डाला जाता था

शाही पनीर की सब्जी ऐसी दिखती है बचपन में जब भी घर की सब्जी बनती थी रोहन बहुत खुश हो जाता था। किसी की शादी या बर्थडे, जब भी कहीं जाता सबसे पहले पनीर की ओर देखता था और कुछ ही देर में पनीर थाली में होता। लेकिन, रोहन ने कभी ये नहीं जाना की पनीर की सब्जी की रेसिपी क्या होती है। आप सोच रहे होंगे कि हम पनीर की सब्जी की बात क्यों कर रहे हैं तो आपको बता दें। दिल्ली के चांदनी चौक के रहने वाले रोहन ने 12वीं की परीक्षा पास कर ली, जिसके बाद इंजीनियरिंग के लिए पुणे के कॉलेज में एडमिशन लिया। कॉलेज में करीब 20 दिन बीतने के बाद कॉलेज के हॉस्टल की मेस में पनीर की सब्जी मिली। लेकिन, खाने में कोई स्वाद महसूस नहीं हुआ। कुछ ही देर बात मेस वालों को बताया गया कि सब्जी में सबकुछ है लेकिन पनीर नजर नहीं आ रहा। मेस वालों ने जवाब दिया- हमें नहीं पता हमें जो मिलता है वो आप लोगों को दे देते हैं। हैरान-परेशान रोहन अपने कमरे में जाकर इसके बारे में सोचने लगा। पनीर की रेसिपी जानने के लिए कई दोस्तों का सहारा लिया। इसके लिए गूगल बाबा का भी सहारा लिया। गूगल पर बड़ी अच्छी फोटो के साथ पनीर की सब्जी बनाने के बारे में ब...