 |
| रूपए पर डॉलर भारी पड़ता जा रहा है |
रुपये के लगातार गिरने और पिटने के बाद रक्षा मंत्रालय हरकत में आ गया है... मंत्रालय ने बार बार डॉलर के हमले से रुपये को बचाने के लिए एक अलग सेना बनाई है... ये सेना विदेशी हमलों से रुपये को बचाएगा... माना जा रहा है कि इस सेना का काम न सिर्फ रुपये की रक्षा होगा... बल्कि विदेशी मुद्राओं पर हमला भी होगा, पिछले कुछ दिनों से वित्त मंत्रालय, वाणिज्य मंत्रालय, व्यापार मंत्रालय, हाहाकार मंत्रालयों की हर कोशिश के बावजूद रूपये को पिटने से कोई नहीं रोक पा रहा है... ऐसे में रक्षा मंत्री ने कहा है कि वो अब रुपये पर हो रहे हमले को बेअसर करेंगी... इसके साथ ही रक्षा मंत्री ने विदेश मंत्री से मदद मांगी है कि वो विदेश में फंसे रुपयों को बचाने के लिए कदम उठाए... विदेश मंत्रालय ने भी साफ किया है कि अगर रुपया संकट में है तो वो तुरंत ट्वीट करें
 |
| मंत्रालय ने अपील किया है कि जहां भी खतरे में दिखे रूपया मदद के लिए फौरन ट्वीट करें |
दूसरी तरफ ज़्यादातर मंत्रियों ने सुझाव दिया है कि बीमार रुपये की देखभाल अब स्वास्थ्य मंत्रालय करे... अखबारों में छपी खबरें पढ़ने के बाद मंत्रियों को लगा है कि रुपया न सिर्फ कमज़ोर है बल्कि बीमार भी है, उसे सेहतमंद करने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय को आगे आना होगा, चारों तरफ से पिटने वाले रुपये को ट्रेनिंग देने के लिए खेल मंत्रालय ने ऐलान किया है कि उसे आत्मरक्षा के लिए क्यूबा भेजा जाएगा ताकि वो बॉक्सिंग सीख कर दूसरी मुद्राओं से खुद को बचा सके... बार बार पिटने वाले रुपये की कमज़ोरी का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दूसरे देश में राष्ट्रपति को छींक भी आ जाए तो रुपया धड़ाम से गिर जाता है, कुछ मामले में तो उसकी दो पसलियां भी टूट गईं... फिलहाल वो सतह से नीचे जाने के लिए और गड्ढे खोद रहा है... ताकि वो गहराई के नए रिकॉर्ड बना सके
 |
| रूपए को मज़बूत करने के लिए बी कॉम्प्लेक्स की गोलियां शुरू की गयी हैं |
रुपये के गिरने के लिए रोज़ नए कारण सामने आ रहे हैं... उससे सभी मंत्रालय रुपये की जान बचाने के लिए एक दूसरे को ज़िम्मेदार ठहरा रहे हैं... सिर्फ वित्त मंत्रालय ही ऐसा मंत्रालय है जिसे इससे कोई फर्क नहीं पड़ा है...
©BakwasNews
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें