सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विजय माल्या के लिए एसी जेल बनाई जाएगी, बियर का भी खास इंतज़ाम होगा, तैनात होंगी महिला जेलकर्मी

kingfisher owner vijay mallya
विजय माल्या लंदन में हैं और वहीं पर इनके खिलाफ केस चल रहा है
ये भी पढ़ें : विजय माल्या करेंगे क्रेडिट कार्ड का बिल न दे पाने वालों की मदद

देश के बैंकों को करीब 9 हजार करोड़ का चूना लगाकर भागने वाले विजय माल्या के प्रत्यर्पण मामले की ब्रिटेन की अदालत में सुनवाई चल रही है। वहीं, भारत में माल्या के लिए खास जेल बनाई गई है। बकवास न्यूज के सूत्रों के मुताबिक, विजय माल्या के लिए एसी जेल बनाई गई है। इस जेल में माल्या के लिए बियर का इंतजाम किया जाएगा। हमारे सूत्रों का कहना है कि जेल में माल्या को शराब नहीं दी जाएगी। क्योंकि, ये जेल के कानूनों के खिलाफ है।

ये भी पढ़ें : मध्यप्रदेश का वोटर कार्ड बनवाना चाहते हैं विजय माल्या, कर्ज माफ होने के लिए कर रहे हैं प्लानिंग

बताया जा रहा है कि माल्या कई शादियां कर चुके हैं। उन्हें लड़की ज्यादा पसंद थीं। माल्या का कैलेंडर भी इसी बात के लिए जाना जाता था। माल्या की इसी पसंद को देखते हुए उनकी जेल के बाहर महिला जेलकर्मियों को तैनात किया जाएगा। हालांकि, ये साफ नहीं हो पाया है कि ये महिलाएं विदेशों से लाई जाएंगी या नहीं। इस बारें में जेल के अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। विजय माल्या ने अधिकारियों को जेल में सिगरेट लाने की  भी गुहार लगाई है। लेकिन, अभी माल्या की इस गुहार पर विचार नहीं किया जा रहा है। माल्या का कहना है कि वो अपनी शर्तों पर जीतें हैं। अगर उनकी बातें मानी जाएंगी तभी वो जेल में आएंगे।

ये भी पढ़ें : बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

vijay mallya with calendar girls
विजय माल्या किंगफिशर के कैलेंडर के लिए चर्चा में रहे हैं
ये भी पढ़ें : कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

ब्रिटेन की अदालत में चल रही सुनवाई में उनके बचाव पक्ष के वकील का कहना था कि मुंबई की आर्थर रोड जेल की बैरक नंबर-12 के हालात अच्छी नहीं है। साफ कर दें, माल्या कोई मेहमान नहीं हैं वो अपराधी हैं। खैर, ये बदलते दौर की बदलती तस्वीर है, जहां अपराधी जेल के नियम तय करते हैं। करोड़ों रुपए का खर्चा करके भारत से वकील जाते हैं और माल्या को देश में वापस आने के लिए वहां की कोर्ट में दलील दी जाती है।

ये भी पढ़ें : कांग्रेस नेता ने बीवी से मांग लिया सबूत, ठंड में सड़क पर बिताई रात

arthur road jail mumbai
मुंबई की आर्थर रोड जेल
माल्या के बारे में अच्छी बात ये कही जा सकती है उन्होंने अभी तक ये नहीं कहा है कि वो कौन से देश का पानी पीएंगे। ये माल्या की सादगी ही है जो दिखाती है कि वो जेल का फिल्टर वाली पानी पी लें। दिन में दो चार बीयर माल्या जैसे शराब कारोबारी के लिए कोई बड़ी चीज नहीं है।
©BakwasNews

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...