![]() |
| पीएम मोदी ने कहा है कि गटर से निकली गैस से चाय बनायी जा सकती है |
दिल्ली में प्रधानमंत्री की खोज के बाद से पेट्रोलियम मंत्रालय हरकत में आया है... वहीं शहरी विकास मंत्री ने नालों पर हक जताते हुए कहा है कि असल में नालों से निकलने वाली गैस पर उसका हक है, शहरी विकास मंत्रालय ने प्लान बनाया है कि नालियों से निकलने वाली गैस का कनेक्शन वो घरों में देगा, जिसे बेच कर सड़कें बनाई जा सकेंगी... वहीं बिजली मंत्री ने कहा है कि बिना उसकी इजाज़त के गंदी नालियों का कनेक्शन देना गलत होगा... बिजली मंत्री नालियों के गैस से बिजली बनाना चाहते हैं
![]() |
| देश भर में ऐसे कई गंदे नाले हैं जिनसे गैस सप्लाई शुरू करने पर विचार किया जा रहा है |
पूरी दुनिया में प्रधानमंत्री की खोज के बाद सनसनी फैल गई है... यूरोप के कई देशों में नागरिकों ने इस बात पर नाराज़गी जताई है कि उनकी सरकार साफ सफाई रखती है जिसकी वजह से उनके देश को पेट्रोल, गैस दूसरी जगहों से खरीदनी पड़ती है... नागरिकों की मांग है कि उनके यहां भी नालियां इतनी गंदी की जाएं ताकि सारी गैसों का उत्पादन देश में ही हो जाए... वहीं इस खोज के बाद तेल के दाम भी गिरने लगे हैं... माना जा रहा है गंदगी को देखते हुए भारत जल्द ही प्राकृतिक गैस का सबसे बड़ा निर्यातक भी बन सकता है
©BakwasNews


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें