 |
| प्रतीकात्मक तस्वीर |
देश की राजधानी दिल्ली की दुनियाभर में एक अलग पहचान है। कुछ अच्छे कारणों की वजह से दिल्ली की तारीफ होती है तो वहीं कुछ नकारत्मक चीजें हैं जो दिल्ली के लिए परेशानी की वजह है। इनमें से एक है दिल्ली का प्रदूषण। दिल्ली के लोगों को इस प्रदूषण की आदत हो गई है। सभी इस प्रदूषण में जीने के आदी हो गए हैं। इसके कारण जब दिल्ली के लोग देश के इसी दूसरे हिस्से में जाते हैं तो उन्हें सांस की समस्या का सामना करना पड़ता है। क्योंकि, दिल्ली की हवा की आदत वाले शख्स को साफ-सुथरी हवा रास नहीं आती है। हाल ही में शिमला घूमने गए मुकेश कुमार के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। दरअसल, मुकेश कुमार छुट्टियां मनाने के लिए शिमला गया था। वहां एक दिन बिताने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। पास के अस्पताल में दिखाया तो उन्होंने कई सारे टेस्ट करने के लिए दे दिए।
अस्पताल में जाने के बाद रिपोर्ट आई, जिसमें बताया गया कि मुकेश कुमार के फेफड़े शिमला की साफ हवा को झेल नहीं पा रहे हैं। यही कारण है कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत आ रही है। ये रिपोर्ट सुनकर मुकेश कुमार परेशान हो गया। डॉक्टरों ने उन्हें कई दवाइयां दी। और समय समय पर ये दवाईयां लेने की हिदायत दी।
 |
| दिल्ली दुनिया का सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर है |
अपने बैग में दवाईयां लेकर दिल्ली लौटे मुकेश कुमार को अपनी सेहत में सुधार लगा। शाम से सुनील ने दवाई लेनी बंद कर दी। बिना दवाई लिए ही वो ठीक हो गया। बकवास न्यूज से बात करते हुए सुनील का कहना था कि दिल्ली में आने के बाद वो अच्छा फील कर रहा है। उन्हें सांस लेने में कोई दिक्कत नहीं है। सुनील को अब भी समझ में नहीं आ रहा है कि दिल्ली की हवा में समस्या है या फिर शिमला की हवा में दिक्कत है।
©BakwasNews
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें