लंबी फेंक होगा एशियन गेम्स में शामिल
एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन की शुरूआत के बाद भारत सरकार ने गेम्स में लंबी फेंक को भी शामिल करने की मांग की है... सरकार ने कहा है कि अगर फेंकने को शामिल कर लिया जाता है तो भारत सबसे ज़्यादा गोल्ड मेडल जीतने वाला देश बन सकता है...खेल मंत्रालय ने इस बारे में ओलम्पिक एसोसिएशन को चिट्ठी भी लिखी है
खेल मंत्री ने बाकायदा टैलेंट हंट कार्यक्रम शुरू करने का प्लान बनाया है जिसकी शुरूआत इसी साल हो जाएगी और अगले साल तक इसमें अच्छा प्रदर्शन करने वालोंको विशेष सुविधाएं दी जाएंगे... खेलमंत्री ने बताया कि भारत में फेंकने की संभावनाएं सबसे ज़्यादा हैं और इस कला का ठीक से इस्तेमाल किया जाए तो बड़ी से बड़ी कामयाबी भी हाथ आ सकती है... राठौर खुद भी फेंकने की प्रेक्टिस काफी शिद्दत से कर रहे हैं...
खेलमंत्री ने बताया कि कैबिनेट के दूसरे साथ भी ज़्यादा से ज़्यादा दूर तक फेंकने की कोशिश कर रहे हैं ताकि भारत एक अलग पहचान बना सके... इसके लिए तीन कैटेगरी भी बनाई गईं है
1. ब्लॉक लेवल फेंकू
2. राज्य लेवल फेंकू
3. केंद्रीय फेंकू
2. राज्य लेवल फेंकू
3. केंद्रीय फेंकू
फेंकने की काबिलियत के हिसाब से सभी खिलाड़ियों को भूमिका दी जाएगी...
©BakwasNews

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें