 |
| देशभर की नदियों में अटल जी की अस्थियां प्रवाहित की जा रही हैं |
भारतीय जनता पार्टी के नेता देशभर की नदियों में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों का विसर्जन कर रहे हैं, तय कार्यक्रम के मुताबिक, अटल जी की अस्थियों को देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्थित करीब 100 पवित्र नदियों में 95 स्थानों (शहरों) में विसर्जन किया जाएगा। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के कई नेता चाहते हैं कि अटल जी की अस्थियों का विसर्जन दुनिया के दूसरे देशों की नदियों में भी किया जाए। इतना ही नहीं, अगर मंगल पर पानी मिला तो भाजपा के नेता वहां भी अस्थि विसर्जन करने जाएंगे। मंगल पर अस्थियों के विसर्जन को लेकर भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने तैयारियां भी शुरू दी। बकवास न्यूज से बात करते हुए, नाम ना बताने की शर्त पर एक कार्यकर्ता ने बताया कि हमारे एक वरिष्ठ नेता मंगल पर जाने की तैयारियां कर रहे हैं।
 |
| राजस्थान में भी अटल जी की अस्थियां प्रवाहित की गयीं |
बकवास न्यूज के सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, एक भाजपा के वरिष्ठ नेता ने मंगल पर पानी होने की जानकारी मांगी है। फोन पर खास तौर पर पूछा गया कि क्या मंगल पर पानी है। वैज्ञानिक ने जानकारी दी कि ''वहां बर्फ है। पानी की संभावना पर काम किया जा रहा है। वैज्ञानिक की बात सुनकर, भाजपा का ये वरिष्ठ नेता कुछ असमंजस में पड़ गए। क्योंकि, बर्फ से ही पानी बनता है और अगर बर्फ है तो पानी भी होगा और अगर पानी है तो फिर मंगल पर जाया जा सकता है। कई घंटों पर सोचने के बाद नेता जी ने दोबारा वैज्ञानिक को फोन किया और पूछा कि ''मंगल के लिए कौन सी ट्रेन ठीक रहेगी।''
 |
| छ्त्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह अटल जी के अस्थि कलश के साथ |
वैज्ञानिक ने नेता जी को जानकारी, ''वहां कोई ट्रेन नहीं जाती है। केवल विमान के जरिए ही पहुंचा जा सकता है।' ये सुनकर नेता जी चिंता में पड़ गए। क्योंकि अगर विमान से जाएंगे तो चंद लोग ही उनके साथ जा सकेंगे। वहीं, नेताजी चाहते हैं कि उनके साथ भारी मात्रा में उनके कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहें, जिससे अस्थि विसर्जन के दौरान फोटो अच्छी आ सके, और उसके दम पर वो चुनावी टिकट का दावा पेश कर सकें, हालांकि, ऐसा संभव नहीं दिख रहा है।
©BakwasNews
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें