NRC (राष्ट्रीय नागरिक सूची) में अपने नाम की जानकारी पाने के लिए लाइन में लगे लोग सड़क से लेकर संसद तक मंगलवार को राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को लेकर विपक्षी पार्टियों ने हंगामा मचाया। भाजपा जहां अपने आपको सही साबित करने की बात करती रही है तो वहीं कांग्रेस समेत कई दलों ने आरोपों की बौछार कर दी। कई विपक्षी पार्टियों ने आरोप लगाया है कि सरकार ने जानबूझकर 40 लाख लोगों के नाम नहीं लिखे। लेकिन इस पूरे मामले में चौंकाने वाली बात कही जा रही है कि 'विकास' नाम के लोगों के नाम सबसे ज्यादा गायब हैं।जब सोमवार को राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) ने 2.9 करोड़ नामों की लिस्ट जारी की गई तो करीब 40 लाख लोग ऐसे थे जिनके नाम नहीं आए हैं। कई लोगों ने सड़कों पर उतरकर उसका विरोध किया। विरोध कर रहे लोगों में हजारों लोग विकास नाम के थे। बकवास न्यूज से बात करते हुए विकास नाम के एक शख्स ने कहा कि मेरा नाम विकास है और मैं गुवाहटी का रहने वाला हूं। मेरा नाम लिस्ट से गायब है। समझ नहीं आ रहा कि ऐसा क्यों हो रहा है। विकास ने दावा किया कि उसके नाम के कई लोगों के नाम गायब हैं। उनके नाम के लोगों के सा...
News; Politics: Entertainment - satire - journalism - journalist - sports - social - issues - online - digital journalism - comedy - serious journalism