सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एक ही बार में छात्र ने UPSC पास किया, दोस्त ने दोस्ती तोड़ी

student is preparing for UPSC civil services exam
UPSC की तैयारी में लगे छात्र की प्रतीकात्मक तस्वीर
दिल्ली के मुखर्जी नगर में उस वक्त दो दोस्तों में झगड़ा हो गया जब एक दोस्त ने पहली ही कोशिश में UPSC परीक्षा पास कर ली, इससे नाराज़ हो कर दूसरे दोस्त ने न सिर्फ दोस्ती तोड़ ली बल्कि परीक्षा पास करने वाले दोस्त से मारपीट भी की, घटना उस वक्त हुई जब यूपीएससी की प्रीलिम के नतीजे आए और खगड़िया से दिल्ली पढ़ने आए आशुतोष झा ने पहली ही कोशिश में प्रीलिम पास कर लिया... इससे उसके ही कमरे में रहने वाला मनीष सिन्हा नाराज़ हो गया.. उसने कहा कि आशुतोष ने जानबूझ कर इतनी मेहनत की कि पहली ही बार में वो परीक्षा पास कर ले ताकि मनीष को कमरा छोड़ना पड़े... माना जा रहा है कि मनीष कई साल से ऐसे ही अपने दोस्तों के साथ उनके कमरे में फ्री में रह रहा है... वो खुद भी कई साल पहले यूपीएससी की तैयारी कर चुका है... लेकिन और कुछ न कर सकने के कारण उसे कहीं और नौकरी नहीं मिली तब से वो बिहार से आने वाले दोस्तों के साथ ही कमरे में रहता है... उन्हें पढ़ाने के बहाने फ्री में कमरे में टिका रहता है... जबकि आशुतोष के पहली बार में पास हो जाने से उसका सारा प्लान फेल हो गया,.. अब उसे दूसरी कोई जगह देखनी होगी... क्योंकि आशुतोष अब मेन की कोचिंग के लिए दूसरी जगह शिफ्ट होने की सोच रहा है

student is preparing for UPSC civil services exam
UPSC की तैयारी में लगे छात्र की प्रतीकात्मक तस्वीर
मनीष ने बताया कि वो हमेशा आशुतोष से पूछता था कि उसकी तैयारी कैसी चल रही है... लेकिन कभी भी उसने नहीं बताया कि वो पास हो जाएगा... इसलिए वो निश्चिंत हो कर फ्री के रूम में रह रहा था... लेकिन इस धोखे के बाद अब उसे नए सिरे से कमरा तलाशना पड़ेगा... जबकि आशुतोष का कहना है कि उसने मेहनत की थी इसलिए वो पास हो गया... इस बात पर मनीष को नाराज़ नहीं खुश होना चाहिए क्योंकि मनीष इसी तरह मुफ्त में रह कर खाना भी खाता था... पड़ोसियों का कहना है कि मनीष ने अपने दोस्त का काफी खर्चा कराया लेकिन फिर भी आशुतोष ने कुछ नहीं कहा... हालांकि फिलहाल मनीष को कोई दूसरी बकरा नहीं मिल पाया है लेकिन माना जा रहा है वो जल्द ही किसी और को उल्लू बना ही लेगा

©BakwasNews

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...