 |
| प्रतीकात्मक तस्वीर |
दिल्ली में शुक्रवार को संसद में मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया, इसमें कई राजनीति दलों ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल था, सभी न्यूज चैनलों पर अविश्वास प्रस्ताव के बारे में बताया गया, इसी बीच टीवी पर अविश्वास प्रस्ताव की खबरें देख रहे एक पति को ना जाने कहां से साहस आ गया, जिस तरह संसद में संख्याबल ना होने के बाद भी कांग्रेस समेत अन्य दलों ने भाजपा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की हिम्मत दिखाई। उसी को देखते हुए घर में खाना खा रहे एक पति में भी हिम्मत आ गई, दरअसल ये पति रोज़-रोज़ लौकी की सब्ज़ी खाकर तंग आ चुका था, लेकिन, पत्नी का खौफ इतना था कि वो इसका विरोध नहीं कर पा रहा था। पत्नी के डर के मारे पति ने कभी अपना मुंह नहीं खोला
लेकिन टीवी पर मोदी सरकार के खिलाफ आए अविश्वास प्रस्ताव के बाद तो उसमें इतनी हिम्मत आ गयी की उसने घर में भी पत्नी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का मन बना लिया, शाम को खाना खाने के बाद जब पति घर से बाहर निकला तो एक दोस्त को अविश्वास प्रस्ताव के बारे में बताया, दूसरा दोस्त भी अपनी पत्नी के अत्याचारों से परेशान था, घर के बाहर पर पत्नियों के अत्याचार के बारे में बातें होने लगी तो देखते ही देखते 20 मिनट में 200 से ज़्यादा पति इकट्ठा हो गए। सभी ने अपनी पत्नियों के अत्याचार के बारे में एक दूसरे से अपने दुख का इजहार किया।
 |
| अविश्वास प्रस्ताव पर भाषण के बाद राहुल गांधी पीएम मोदी को गले लगाते हुए |
बकवास न्यूज से बात करते हुए एक पति ने अपने मन की बात की कही और फौरन पत्नियों की लौकी बनाने की हरकत के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने की बात कही। इस पति ने बताया कि वो लगातार आलू और लौकी की सब्जी खा रहा है। घर में केवल दो ही सब्जियां बनती हैं। लेकिन, पिछले पांच दिन से तो लौकी की ही सब्जी बन रही है। हम सभी पति चाहते हैं कि सरकार इसके खिलाफ कुछ कानून बनाए और हमें पत्नियों के अत्याचार से बचाए।
 |
| प्रतीकात्मक तस्वीर |
पति ये बात कह ही रहा था कि उसकी पत्नी का फोन आ गया, फोन पर वो सिर्फ हां, नहीं, अरे ऐसा तो नहीं कहा था, अभी दो मिनट पहले ही तो घर से निकला था, बस इतना ही बोलता पाया गया, और सभी के देखते देखते वो कान पर फोन लगाए घर की तरफ भाग गया, ऐसा दूसरे पतियों के साथ भी हुआ। पत्नियों के फोन आते गए और पति भागते गए, पत्नियों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आने से पहले ही गिर चुका था
©BakwasNews
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें