सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नया चैनल आएगा 'TIMES नाव', दिखाई जाएंगी सिर्फ दिल्ली-मुंबई में बारिश की खबरें

times now channel logo
टाइम्स नाव चैनल के लोगो की जानबूझकर लीक की गयी तस्वीर
देश की राजधानी हो या देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कई बातें अलग हैं तो वहीं कई बातें समान हैं। अगर समान बातों की बात की जाए तो सबसे बड़ी समानता है बारिश के दौरान दोनों शहर में हालात का एक जैसा होना। जब भी बारिश होती है दोनों शहरों की सड़कों पर पानी जमा हो जाता है। पानी इतना होता है कि आप उसमें नाव भी चला सकते हैं। अब इसी को देखकर एक नया चैनल आने वाला है। इस चैनल का नाम होगा 'times नाव'। बकवास न्यूज के सूत्रों से पता चला है कि इस चैनल पर बारिश से जुड़ी हुई खबरें दिखाई जाएंगी। इस चैनल को खास तौर पर बारिश के हालात को दिखाने के लिए लॉन्च किया जा रहा है। जुलाई के आखिरी में ज्यादा बारिश ने आम लोगों को काफी परेशान किया।

delhi and mumbai after rain
बारिश में दोनों शहर बिल्कुल एक जैसे नज़र आते हैं
ऑफिस से निकलने से पहले हर कोई अपने रास्ते के बारे में जानना चाह रहा था। कई लोगों ने गूगल रूट्स की मदद भी ली लेकिन फिर भी रास्ता साफ न मिला। इस कारण से अब नया चैनल लाने का फैसला किया गया है। इस चैनल में आप अपने सारे रास्तों के बारे में जान सकते हैं। इस चैनल के बारे में कहा जा रहा है कि इसकी खास बात होगी कि अगर आप फोन करके अपने रास्ते को देखना चाहते हैं रिपोर्टर खुद आपको टीवी पर दिखाएगा।

people are forced to walk in water after heavy rain in mumbai
मुंबई में भारी बारिश के बाद की हालत 
ऐसे चैनल के बारे में जब लोगों को पता चला तो सभी लोग खुश नजर आए। बकवास न्यूज से बात करते हुए अमित नाम के युवक ने बताया कि सुबह जब वो ऑफिस के लिए निकला तो उसे खबर नहीं थी कि रास्ते में पानी भरा है। पानी ज्यादा होने के कारण उसे तैरकर रास्ते को पार करना पड़ा। अगर किसी ने पहले बता दिया होता कि रास्ता खराब है तो वो और कोई इंतजाम करता। ऐसे में चैनल लाकर बहुत अच्छा किया जा रहा है। कम से कम बारिश से जुड़ी खबरों के लिए एक डेडिकेटेड चैनल तो रहेगा, वर्ना आजकल न्यूज़ चैनल तो खबरों के नाम पर जो कुछ भी दिखाते है उस पर यकीन वैसे ही नहीं होता कि सच्ची है या झूठी

©BakwasNews

टिप्पणियाँ