 |
| रवांडा के प्रधानमंत्री के साथ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी |
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रवांडा के दौरे पर हैं। अपने इस दौरे पर पीएम मोदी खूब सुर्खियां बंटोर रहे हैँ। रवांडा में पीएम मोदी कई जगहों पर दौरा कर रहे हैं। रवांडा में उनका हर जगह भव्य स्वागत भी किया जा रहा है। पीएम मोदी ने रवांडा के एक गांव को 200 गायें गिफ्ट करके वहां के लोगों को सम्मान दिया। रवांडा के राष्ट्रपति के साथ पीएम मोदी ने वहां की जनता से मुलाकात की। इसी दौरान पीएम मोदी की जुबान फिसल गई। पीएम मोदी ने रवांडा को वकांडा कह दिया। पीएम मोदी मस्ती के मूड में थे। पीएम मोदी ने वकांडा कहा तो वहां के एक नागरिक ने पीएम मोदी की ओर हैरानी से देखा तो पीएम मोदी ने दोबारा मजाक में कहा कि आपका राजा ब्लैक पैंथर है। ये सुनते हैं रवांडा का नागरिक खुश हो गया। क्योंकि, हाल ही में आई फिल्म ब्लैक पैंथर को रवांडा समेत पूरी दुनिया में काफी पसंद किया गया था।
 |
| रवांडा के लोगों से मिलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी |
पीएम मोदी की ये बात सुनने के बाद वहां के लोगों ने मोदी को खुश करने के लिए ओर ज्यादा डांस किया। हालांकि, कांग्रेस को ये बात पसंद नहीं आई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विदेश में जाकर पीएम मोदी को ऐसा नहीं करना चाहिए। कांग्रेस पीएम मोदी पर लगातार हमलावर है तो वहीं भाजपा भी जवाब देने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। जब भाजपा प्रवक्ताओं से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने पूरी तरह पीएम मोदी का साथ दिया। बकवास न्यूज से बात करते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि दुनिया की जानी-मानी फिल्म ब्लैक पैंथर फिल्म अफ्रीका के काल्पनिक देश वकांडा पर बनाई गई।
 |
| वकांडा का राजा ब्लैक पैंथर ऐसा दिखता है |
इस बारे में आगे बोलते हुए संबित ने जानकारी दी कि ब्लैक पैंथर फिल्म में दुनियाभर में एक अरब डॉलर से भी अधिक की कमाई की थी। पात्रा ने कहा कि जब फिल्म के चरित्रों को पूरी दुनिया में पंसद किया जा रहा है तो फिर अगर पीएम मोदी मजाक में या मस्ती में इस तरह का नाम दे देते हैं तो इसमें क्या बुराई है।
©BakwasNews
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें