![]() |
| अफ्रीकी देश रवांडा को पीएम मोदी ने 200 गाएं तोहफे में दी हैं |
ये भी पढ़ें - कांग्रेस कार्यकर्ता झप्पी के लिए बाज़ार में खड़ा हुआ, महिलाओं ने की पिटाई
एयरपोर्ट के बाहर राकेश नाम के इस शख्स ने बकवास न्यूज के बात करते हुए कहा कि वो रवांडा जाना चाहता है। क्योंकि, पीएम मोदी ने वहां के एक गांव को 200 गायें गिफ्ट की हैं। गाय की रक्षा के लिए किसी का वहां होना जरूरी है। जब बकवास न्यूज ने गौरक्षक से सवाल पूछा कि अगर आप वहां चले गए देश की गायों का क्या होगा तो इस पर शख्स का कहना था कि देश में बहुत सारे गौ रक्षक हैं। फिर इधर उधर देखते उसने आंख मारी और हंसते हुए कहा कि असल में तो वो गाय रक्षा के नाम पर विदेश घूमना चाहता है।
![]() |
| गायों की रक्षा की शपथ लेते गौरक्षक |
![]() |
| गायों की रक्षा के लिए देशभर में कई गौ रक्षा ब्रिगेड बनी हुई हैं |
रोहित ने बताया कि रवांडा में गौ रक्षकों को कई मुश्किलो का सामना करना पड़ रहा है, सबसे बड़ी मुसीबत तो वहां की भाषा आ रही है, बताया जा रहा है कि कइयों ने अंग्रेजी और वहां की भाषा सीखने के लिए एडमिशन लेने की प्लानिंग बनाई है। लेकिन ये अभी तक तय नहीं हो पाया कि कोई कॉलेज या कोचिंग सेंटर इन लोगों को वहां पढ़ने की अनुमति देगा या नहीं
ये भी पढ़ें - घर में दोबारा लौकी की सब्जी बनी तो पतियों का ऐलान, पत्नियों के खिलाफ लाया जाएगा अविश्वास प्रस्ताव
©BakwasNews



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें