 |
| अनशन का ऐलान करते अरविंद केजरीवाल की प्रतीकात्मक तस्वीर |
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से धरने पर बैठ सकते हैं। इस बार उनके धरने पर बैठने की वजह उप-राज्यपाल नहीं हैं बल्कि, बारिश है। दिल्ली से सटे हरियाणा और यूपी में रोज बारिश हो रही है लेकिन दिल्ली वालों को अभी भी बारिश नसीब नहीं हुई है। इसी बात से केजरीवाल नाराज हैं। बताया जा रहा है कि केजरीवाल जल्द ही दिल्ली के मौसम विभाग के दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ सकते हैं। केजरीवाल की मौसम विभाग से नाराजगी है कि वो कभी भी दिल्ली में बारिश की भविष्यवाणी की नहीं करते हैं। मौसम विभाग पर आरोप लगाते हुए केजरीवाल की ओर से कहा गया है कि ये दिल्ली के लोगों के साथ धोखा है। क्योंकि, मौसम विभाग केंद्र सरकार के अधीन आता है इसलिए दिल्ली की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
आरोपों की बारिश करते हुए केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में पिछले महीने बारिश हुई जिसमें उनके काफी कपड़े भीग गए। लेकिन, मौसम विभाग ने पहले से कोई जानकारी नहीं दी थी कि दिल्ली में बारिश हो सकती है। अगर मौसम विभाग ने पहले से बताया होता तो दिल्ली में मेरे जैसे आम आदमी के कपड़ भींगने से बच जाते।
 |
| दिल्ली से सटे गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद, गुड़गांव में खूब बारिश हो रही है |
दिल्ली के मुख्यमंत्री की ओर से कहा जा रहा है कि अगर देश में बीजेपी शासित राज्य में बारिश होती है तो एक महीने पहले ही सूचना दे दी जाती है कि बारिश होने वाली है लेकिन, हमारे बारे में कोई ध्यान नहीं देता है। इसी के खिलाफ धरना दिया जाएगा। केजरीवाल किस दिन धरने की शुरुआत करेंगे इस बारे में अभी नहीं बताया गया है, कहा तो ये भी जा रहा है कि केजरीवाल इस धरने के लिए दिल्ली म्यूज़ियम में रखे एलजी के सोफे की भी मांग कर सकते हैं जिस पर लेट-लेट कर उन्होंने एलजी ऑफिस के वेटिंग रूम में धरना दिया था
©BakwasNews
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें