सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

फेसबुक पर संजू फिल्म देखने का ऐलान नहीं करना युवक को पड़ा भारी, टिकट होने के बावजूद सिनेमा हॉल वालों ने किया बाहर

poster of sanjay dutts biopic film Sanju
संजय दत्त की ज़िंदगी पर बनी फिल्म संजू का पोस्टर
दिल्ली में पटपड़गंज के रहने वाले कमल को संजू फिल्म देखने जाना बेहद भारी पड़ गया, संजय दत्त की बायोपिक संजू बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। दर्शकों को ये फिल्म काफी पसंद भी आ रही है। पहले ही दिन फिल्म ने करोड़ों रुपये की कमाई भी कर डाली, टीज़र से लेकर प्रोमो तक में इस फिल्म का इतना भौकाल बनाया गया कि सब इसे सबसे देखकर अपना सीना चौड़ा कर लेना चाहते हैं, सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर खूब चर्चाएं हो रही हैं, कोई संजय दत्त की ज़िंदगी के बारे में बातें कर रहा है तो कोई रणबीर कपूर की एक्टिंग की तारीफें कर रहा है, संजू फिल्म के इसी भौकाल को देखकर पटपड़गंज के रहने वाला कमल भी बुक माई शो से टिकट बुक कराकर पहुंच गया फिल्म देखने, लेकिन जब सिनेमाहॉल पहुंचा तो उसके तोते उड़ गया क्योंकि सिनेमाहॉल वालों ने बताया कि भले ही उसके पास टिकट है लेकिन वो फिल्म तभी देख पाएगा जब फेसबुक स्टेटस टेस्ट में पास हो पाएगा

PVR cinemas ticket counter pacific mall anand vihar delhi
पीवीआर सिनेमा का टिकट काउंटर
कमल ने कहा कि भी मेरे पास फिल्म का टिकट है, आपको टिकट से मतलब होना चाहिए लेकिन सिनेमाहॉल के गेट पर तैनात गेटकीपर ने उसकी एक नहीं सुनी और सिर्फ फेसबुक स्टेटस दिखाने की रट लगाए रहा, फिल्म छूट ना जाए इसलिए कमल को थक-हार कर अपना फेसबुक स्टेटस दिखाना पड़ा, गेटकीपर ने कमल के कई सारे स्टेटस देखे और फिर कहा कि आप संजू फिल्म देखने के पात्र नहीं हैं क्योंकि आपसे एक भारी गलती हो गयी है, कमल ने कहा कि भाई कैसी बातें कर रहे हो, फेसबुक स्टेटस का फिल्म से क्या मतलब और मेरे पास तो टिकट भी है, गेटकीपर ने कहा कि वो कुछ नहीं जानता, ऊपर से ऑर्डर है, आप फिल्म नहीं देख सकते, चाहे कुछ भी हो जाए, कमल ने जब टिकट के पैसे वापस मांगे तो सिनेमाहॉल वालों ने वो भी वापस करने से मना कर दिया

PVR cinemas edm mall laxminagar delhi
PVR सिनेमा ईडीएम मॉल
बेचारा कमल परेशान होकर बाहर गैलरी में आ गया, तभी वहां 10 रूपए का पॉपकॉर्न 100 रूपए में बेचने वाले युवक ने इशारा कर उसे बुलाया और पूछा कि क्या तुम्हें भी फेसबुक चेक इन की वजह से सिनेमाहॉल में घुसने से मना कर दिया, कमल ने पूछा कि ये क्या बला है, तो उस युवक ने कहा कि पहले पॉपकॉर्न खरीदों फिर बताता हूं, 300 रूपए टिकट में और 100 रूपए पॉपकॉर्न में लुटाने के बाद कमल को पता चला कि सिनेमहॉल में घुसने से ठीक पहले उसने फेसबुक पर अपना स्टेटस 'watching sanju' नहीं लिखा था, बस इसी बात पर सिनेमाहॉल वाले नाराज हो गए और उन्होंने कमल को सिनेमाहॉल में घुसने ही नहीं दिया

facebook founder mark zukerberg
फेसबुक के संस्थापक मार्क ज़करबर्ग
अब कमल का कहना है कि वो फेसबुक के खिलाफ कोर्ट में केस करेगा, फेसबुक को चाहिए था कि उसे फिल्म देखने से पहले स्टेटस अपडेट का रिमांइडर देता,  इसमें बेचारे सिनेमाहॉल वालों की क्या गलती है, साफ-साफ दिख रहा है कि फेसबुक की गड़बड़ी है, कमल का इरादा फिल्म के टिकट से 10 गुना ज्यादा कीमत का दावा फेसबुक के खिलाफ ठोकने का है

©BakwasNews

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...