मदर्स डे पर हर तरफ ऑफर्स की बरसात हो गयी है, अमेजॉन, फ्लिपकार्ट और स्नैपडील जैसी कंपनियों के मेगा ऑफर से निपटने के लिए पेटीएम उनसे दो कदम और आगे निकल गया है, पेटीएम ने अपने ग्राहकों को ऑफर दिया है कि वो राधे मां को हैप्पी मदर्स डे बोलें और 100 रूपए का कैशबैक पाएं, ये ऑफर सिर्फ मां से जुड़ी चीज़ें खरीदनें पर ही लागू है, पेटीएम को उम्मीद है कि इस ऑफर के ज़रिए वो सबको पीछे छोड़ देंगे, कंपनी के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि लोगों की सबसे ज्यादा डिमांड चप्पलों की आ रही है, वैसे चप्पल ज्यादा खरीदें जा रहे हैं जिनकी फेंक कर मारने के बाद टूटने की गारंटी नहीं है, क्योंकि लड़कों के मुताबिक मां की चप्पल ही उनके सबसे ज्यादा कॉन्टैक्ट में रहती है, हर दिन दो तीन बार ये रॉकेट की तरह उड़ती उनके ऊपर आकर गिरती ज़रूर है
©BakwasNews


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें