![]() |
| पार्टी से निकाले जाने के बाद नेताजी जल्दी ही नयी पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं |
लेकिन, इस पूरे मामले में हैरान की बात है कि पिछले दो दिनों से किसी भी राजनीतिक पार्टी के नेता ने कोई भी आपत्तिजनक बयान नहीं दिया है। इससे कई राजनीतिक पंडित हैरान हैं तो वहीं पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व को समझ में नहीं आ रहा कि ऐसा कैसे हो सकता है कि कोई नेता कोई आपत्तिजनक बयान न दे। हैरान, परेशान एक पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने अपने एक कद्दावर नेता को पार्टी से निकाल दिया
विवादित बयान नहीं देने पर अपने नेता को पार्टी से निकालने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि इन्होंने पार्टी लाइन के खिलाफ काम किया है, दो दिन हो गए हैं इनकी ओर से कोई विवादित बयान नहीं आया है, आपत्तिजनक बयान ना ने के कारण पार्टी की छवि पर इसका असर पड़ा है। पार्टी की टीआरपी भी गिरती जा रही थी इसी कारण पार्टी ने इस नेता के खिलाफ कार्रवाई की है।
जब बकवास न्यूज ने इस नेता से बात की तो उनका कहना था कि उन पर लगाए गए सारे आरोप झूठे हैं क्योंकि वो वैसे ही बयान दे रहे थे जैसे नेता बात करते हैं। दूसरे लोग कैमरे के सामने अच्छे बन जाते हैं। मैंने ईमानदारी दिखाई और जो दिल में था वो बोला। पार्टी के नेता पागल हो गए हैं। उनके खिलाफ की गई कार्रवाई से वो आहत हैं। नेता का कहना है कि अब वो दूसरी पार्टी को ज्वाइन करने की सोच रहे हैं। वहां जाकर वो कई बयान देंगे और पार्टी की टीआरपी को बढ़ाएंगे।
©BakwasNews

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें