 |
| प्रतीकात्मक तस्वीर |
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को अविश्वास प्रस्ताव पर भाषण दिया। अपने भाषण के आखिरी में राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झप्पी दी। राहुल की झप्पी चर्चा का विषय बन गई। कई लोगों ने राहुल गांधी की तारीफ की तो वहीं कइयो ने उन्हें निशाने पर लिया। लेकिन, इसी बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की तारीफ की और उन्हीं के जैसा करने की कोशिश भी की। लेकिन, इस बार दांव उल्टा पड़ गया। दरअसल, हुआ यूं कि शुक्रवार को राहुल गांधी का भाषण सुनने के बाद एक कांग्रेसी कार्यकर्ता ने गुरुग्राम के राजीव चौक पर खड़ा होकर जादू की झप्पी लेने की कोशिश की। राकेश नाम के युवक ने इसके लिए पूरा प्लान भी बनाया था। बाजार में बाहें फैलाकर काफी देर खड़ा होकर झप्पी का इंतजार कर रहे राकेश को किसी ने झप्पी नहीं दी।
काफी देर तक खड़े रहने के बाद जब राकेश को झप्पी नहीं मिली तो वो हताश हो गए। लेकिन, ये हताशा दर्द में बदल गई जब उसके पास के गुजर रही महिलाओं ने राकेश की धुनाई कर दी। महिलाओं ने मार-मारकर राकेश
का गाल लाल कर दिए। देखते ही देखते वहां कई लोग इकट्ठा हो गए। एक दुकानदार ने मुश्किल से राकेश को महिलाओं के चुंगल से बचाया। बकवास न्यूज से बात करते हुए राकेश ने अपना दर्द बयान किया। राकेश का कहना है कि झप्पी के बदले उसे झापड़ मिलेगा उसने ऐसा सोचा भी नहीं था।
©BakwasNews
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें