सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

मार्च, 2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नेता ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 1 दिन में 7 पार्टियां बदलीं

चुनाव से ठीक पहले कई बड़े नेता अपनी पार्टी बदल चुके हैं ये भी पढ़ें : बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा सत्ता में बने रहने की भूख क्या होती है?अगर यह जानना है तो आप नेताओं से मिलिए। नेताओं से मिलने के बाद आपको पता चल जाएगा कि सत्ता में बने रहने के लिए कितनी मेहनत करनी पड़ती है। लोकसभा चुनाव सिर पर हैं तो इसी को देखते हुए नेताओं ने अपने जुगाड़ करने शुरू कर दिए हैं। जब नेताओं को टिकट नहीं दिया जाता तो वह दूसरी पार्टी की तरफ रुख कर लेते हैं। ऐसा ही देखने को मिल रहा है इन दिनों। उत्तर प्रदेश में भी ऐसा ही देखने को मिला जब एक नेता ने एक दिन में सात पार्टियों को बदल लिया। नेताजी का कहना था कि उनकी सबसे पहली पार्टी में उनकी इज्जत नहीं थी इसीलिए आत्मसम्मान की वजह से उन्होंने इस्तीफा दे दिया। ये भी पढ़ें : VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा लेकिन, वह दूसरी पार्टी में गए तो दूसरी पार्टी वाले उन्हें सम्मान भी दे रहे थे और यहां आत्मसम्मान भी मिल रहा था। लेकिन यहां नेता जी को टिकट का वादा नहीं मिल रहा था। इसी को देखते हुए नेता जी ने मन ब...

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला चुनाव से पहले फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्स एप करना होगा आधार से लिंक

ये भी पढ़ें : बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा मंगलवार को केंद्र सरकार की कैबिनेट की बैठक करीब चार घंटे तक चली , गहन मंथन के बाद कैबिनेट ने सोशल मीडिया को आधार से लिंक करना ज़रूरी कर दिया , सरकार का कहना है कि इससे फेक आईडी वालों की पहचान कर पाना आसान हो जाएगा , सबसे ज्यादा निशाने पर एंजल प्रिया की वाली आईडी है जिसे करोड़ों लोग अपनी पहचान छुपाकर मज़े लेने के लिए कर रहे हैं , सरकार का मानना है कि देश की जनता को ऐसे मज़े लेने का कोई हक नहीं है , वैसे बकवास न्यूज़ को पता चला है कि सरकार के भीतर मौजूद कई लोग फर्जी एंजल प्रिया आईडी का इस्तेमाल कर रहे थे , एक मंत्री ने पहचान छुपाए जाने की शर्त पर बकवास न्यूज़ को बताया कि “ पिछले करीब दो साल से वो भी एक एंजल प्रिया के संपर्क में है , हाल ही में मिलने की बात भी हुई थी , लेकिन बाद में पता चला कि ये मेरे ही एक साथी मंत्री की आईडी थी जो मुझसे मज़े ले रहा था , मैंने तो पता नहीं क्या-क्या सपने तक देख डाले थे , हैरानी की बात ये है कि वो मंत्री मुझे देखकर अक्सर मंद-मंद मुस्कुराता था आज समझ में आया कि वो ऐसा क्यों क...

नासा के वैज्ञानिकों ने की शिकायत, भारतीय पंडितों की वजह से रिसर्च में प्रॉब्लम

ये भी पढ़ें : नासा का दावा, अरनब के बंद मुंह की तस्वीर खींचने वाला कैमरा बनाया नासा के वैज्ञानिकों ने भारत सरकार को चिट्ठी लिखी , भारतीय पंडितों की वजह से रिसर्च नहीं कर पा रहे हैं,  दुनिया की सबसे बड़ी स्पेस ऐजेंसी नासा के वैज्ञानिकों ने भारत सरकार को चिट्ठी लिखी है , चिट्ठी में वैज्ञानिकों ने लिखा है कि भारतीय पंडितों की वजह से वो ग्रहों पर ठीक से रिसर्च नहीं कर पा रहे हैं , वैज्ञानिकों ने तुरंत इन पंडितो पर रोक लगाने की मांग की है... नासा के वैज्ञानिकों का कहना है कि जब वो ग्रहों पर रिसर्च कर रहे होते हैं तभी कोई न कोई पंडित पूजा करके इन ग्रहों की चाल बदल देता है , जिससे उनकी सारी रिसर्च खराब हो जाती है... इसलिए इस पर तुरंत रोक लगाई जानी चाहिए ये भी पढ़ें : भारत में खाली रोड पर हॉर्न क्यों बजाते हैं लोग, नासा के वैज्ञानिक करेंगे जांच भारत सरकार को भेजी चिट्ठी में वैज्ञानिकों ने बताया है कि कई पर जो ग्रहों की इतनी पूजा हो जाती है कि वो उछल कर दूसरे ग्रह के पास पहुंच जाता है... जिसकी वजह से सारी रिसर्च अस्त व्यस्त हो जाती है,  एक वैज्ञानिक रिचर्ड ने बकवास न्यूज़ को ...

रेड FM के आरजे रौनक उर्फ बउवा चार सौ बीसी के आरोप में गिरफ्तार

आरजे रौनक देश के बेहतरीन आरजे में से एक हैं ये भी पढ़ें : बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा दिल्ली में रेड एफम के मशहूर आरजे रौनक उस वक्त हैरान रह गए जब नोएडा सेक्टर 20 थाने के एसएचओ फ्रीक्वेंसी यादव उन्हें चार सौ बीसी के केस में गिरफ्तार करने पहुंच गए. रौनक रेड एफएम के दावे के मुताबिक देश के नंबर वन आरजे हैं. दरअसल दिल्ली एनसीआर के लोगों ने नोएडा सेक्टर 20 थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज करायी है कि आरजे रौनक बउवा बनकर उनकी भावनाओं के साथ खेलते हैं. और तो औ र उन्हें कई सालों तक ये पता ही नहीं था कि आरजे रौनक ही बउवा है. यानि उनके साथ कई सालों तक धोखाधड़ी की गयी. लेकिन लोगों को सबसे ज्यादा नाराज़गी इस बात से है कि आरजे रौनक.. बउवा बनकर इतने सालों से मूर्ख बना रहे हैं तो उन्हें रोज़ाना ऐसे लोग मिल कैसे जाते हैं जिन्हें बउवा के बारे में पता नहीं होता ये भी पढ़ें : नरेंद्र मोदी फिल्म का ट्रेलर देख कर बीजेपी के नेता हुए नाराज़, फिल्म रोकने की मांग को लेकर विरोध शुरू आरजे रौनक बउवा बन कर लोगों के मज़े लेते हैं ये भी पढ़ें : नाम के आगे चौकीदार लगाए बीजेपी नेताओं क...

भारत में खाली रोड पर हॉर्न क्यों बजाते हैं लोग, नासा के वैज्ञानिक करेंगे जांच

ये भी पढ़ें : दिल्ली में ग्लोबल वॉर्मिंग की चिंता में छात्र ने नहाना छोड़ा, केजरीवाल करेंगे समर्थकों से ना नहाने की अपील सुबह का वक्त होता है, राजधानी दिल्ली की सड़कें एकदम खाली होती हैं। सुबह जहां जनता को कोयल की मीठी आवाज पसंद होती है। वहीं, कुछ लोग खाली सड़क पर हॉर्न बजाते हुए चलते हैं। यह आज तक किसी को समझ में नहीं आया कि खाली रोड पर हॉर्न बजाने के पीछे क्या वजह होती है। आखिर ऐसा क्यों होता है कि लोग खाली सड़क पर हॉर्न बजाते हैं? जबकि हॉर्न का मतलब होता है कि गाड़ी के सामने या अगल-बगल चल रहे किसी को और उनकी आवाज से सूचित करना। क्या संकेत देना है। लेकिन खाली सड़क पर हॉर्न बजाने को लेकर आज तक कोई भी समझ नहीं पाया है। इसी को इसी को देखते हुए वैज्ञानिकों ने एक टीम बनाई है यह टीम अब इस बात की जांच करेगी कि लोग खाली सड़क पर हॉर्न क्यों बजाते हैं। ये भी पढ़ें : 200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा बकवास न्यूज़ को मिली पुख्ता जानकारी के मुताबिक, नासा के वैज्ञानिक एशिया के कई देशों में घूम रहे हैं। खासतौर पर दिल्ली में कई वैज्ञानिकों को देखा...

बार-बार चुनाव लड़ने वाले नेताओं की मांग, पार्टी टिकट नहीं, बल्कि पास जारी करे

ये भी पढ़ें : बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा भारतीय राजनीति का महाकुंभ शुरू हो चुका है। मतलब लोकसभा चुनाव की शुरुआत को अब कुछ ही दिन बचे हैं। 11 अप्रैल से वोट डाले जाएंगे, सात चरणों में चुनाव होंगे। तमाम पार्टियां चुनाव की तैयारियों में लगी हैं। वहीं, नेता भी अपने जुगाड़ में लग गए हैं। हर कार्यकर्ता को नेता बनना है। नेता को मंत्री बनना है। मंत्री को प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री बनना है। सबकी अपनी-अपनी चाहते हैं। लेकिन, पार्टियों के सामने समस्याएं भी एक नहीं अनेक है। हर कार्यकर्ता नेता बनना चाहता है वह अपनी पार्टी से टिकट की उम्मीद लगाए बैठे हैं। दिल्ली में आपको राजनीतिक पार्टियों के कार्यालय में कई सारे ऐसे लोग मिल जाएंगे, जो टिकट की उम्मीद में बैठे हैं। कई दिनों से दिल्ली में डेरा लगाए बैठे हैं इसी को देखते हुए एक नेता ने अपनी पार्टी से निवेदन किया है कि वह नेताओं को टिकट नहीं बल्कि पास जारी कर दें। इससे नेताओं का शौक भी पूरा हो जाएगा और वही पार्टियों की समस्याएं भी खत्म हो जाएगी। ये भी पढ़ें : नाम के आगे चौकीदार लगाए बीजेपी नेताओं को चाहिए बॉडीगार्ड, कहा-जनता ...

नाम के आगे चौकीदार लगाए बीजेपी नेताओं को चाहिए बॉडीगार्ड, कहा-जनता के गुस्से से बचने में मिलेगी मदद

ये भी पढ़ें : बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के नेता अपने नाम के आगे चौकीदार लगा रहे हैं। हर कोई अपने आप को चौकीदार बता रहा है। इसकी शुरुआत सबसे पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी, जब उन्होंने खुद को चौकीदार कहा और साथ ही सोशल मीडिया पर ट्विटर पर अपने नाम के आगे चौकीदार लगा लिया। इसके बाद देखते ही देखते भारतीय जनता पार्टी के सभी नेताओं ने अपने नाम के आगे चौकीदार लगाना शुरू कर दिया, लेकिन इनके लिए मुश्किल तब शुरू हुई जब 2019 लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट जारी की, जेपी नड्डा ने जैसे ही 184 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में शामिल नामों की घोषणा की, वैसे ही इन नेताओं ने खुद के लिए बॉडीगार्ड की मांग शुरू कर दी, बॉडीगार्ड पाने के लिए जो वजह ये गिना रहे हैं वो भी हैरान करने वाली हैं ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता सूत्रों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी के नेता चाहते हैं कि वह जनता के बीच जाएं तो उन्हें बॉड...

प्रियंका के समर्थन में प्रचार करने निकले रॉबर्ट वाड्रा, किसानों ने डर कर खेत में घुसने नहीं दिया

ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का चुनावी प्लान लीक, लोकसभा की 543 सीटों को बढ़ाने की तैयारी में कांग्रेस, गठबंधन में सीटों के बंटवारे का झगड़ा होगा खत्म तमाम राजनीतिक पार्टियां और उसके सभी नेता चुनावी मूड में आ चुके हैं। अलग-अलग शहरों के अलग-अलग क्षेत्रों के अलग-अलग गांव के दौरे किए जा रहे हैं। हर पार्टी के नेता खुद की और अपनी पार्टी की तारीफ करते हैं। वहीं,विरोधी पार्टी की आलोचना करते हैं। आलोचना और तारीफ के बीच कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी कांग्रेस पार्टी के लिए वोट मांग रही हैं।  उत्तर प्रदेश के कई शहरों में घूम चुकी हैं अब गांव-गांव जाकर लोगों से वोट लेने की कोशिश कर रही है। इसी बीच खबर आई कि प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा कांग्रेस पार्टी के लिए वोट मांग रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के लिए वोट मांगने के लिए रॉबर्ट वाड्रा उत्तर प्रदेश के कई गांव में गए और किसानों से बात की। इसी बीच किसानों के दर्द को जानने के लिए रॉबर्ट वाड्रा किसानों के खेतों तक पहुंच गए। लेकिन, किसानों ने उन्हें अपने खेत में नहीं घुसने दिया। रॉबर्ट वाड्रा के लिए किसानो का कहना...

प्रियंका गांधी का चुनावी प्लान लीक, लोकसभा की 543 सीटों को बढ़ाने की तैयारी में कांग्रेस, गठबंधन में सीटों के बंटवारे का झगड़ा होगा खत्म

ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता साल 2019 के लोकसभा चुनाव में जो जीतेगा ताज उसी के सर पर सजेगा। हर पार्टी, हर नेता अपने आपको कम आंकने के मूड में नहीं है। हर कोई तैयारियां कर रहा है। भारतीय जनता पार्टी केंद्र की गद्दी पर बैठी है और उसे हराने के लिए विपक्षी पार्टियों ने गठबंधन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। महागठबंधन नाम दिया जा रहा है लेकिन अभी भी सीटों को लेकर खींचतान जारी है। सबसे बड़ी मुसीबत कांग्रेस पार्टी के लिए है क्योंकि कोई भी कांग्रेस पार्टी को गठबंधन में ज्यादा सीट देने को तैयार नहीं है। इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेता नेता नाराज हैं। वजह है लोकसभा में सीटों का कम होना। इसी वजह से कई नेताओं का कहना है कि उनका गठबंधन इसलिए नहीं हो पा रहा क्योंकि लोकसभा की कुल सीटें कम हैं।  ये भी पढ़ें : बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा ये भी पढ़ें : चुनाव लड़ने के लिए राहुल गांधी कर रहे हैं भाई बहनों की तलाश, दूर के रिश्तेदारों से साधा सं...

दिल्ली में ग्लोबल वॉर्मिंग की चिंता में छात्र ने नहाना छोड़ा, केजरीवाल करेंगे समर्थकों से ना नहाने की अपील

ये भी पढ़ें : पॉलिटिक्स ने तुड़वायी बचपन की दोस्ती, दोस्त ने पूछा था इस बार कौन बनेगा प्रधानमंत्री ? पानी बचाने की मुहिम दिल्ली के एक छात्र पर इतना गहरा असर छोड़ गई... कि उसने नहाना ही छोड़ दिया है... दिल्ली में नांगलोई जाट में रहने वाले बिरेंदर को पर्यावरण की इतनी चिंता हो गई कि उसने फैसला किया है जब तक दुनिया में पानी की समस्या हल नहीं हो जाती वो नहीं नहाएगा... बिरेंदर आखिरी बार 15 अगस्त को नहाया था... उसके बाद प्रधानमंत्री मोदी के ग्लोबल वॉर्मिंग ग्लेशियर पिघलने की चिंता को देखते हुए उसने पानी बचाने का फैसला कर लिया... और नहाना तक छोड़ दिया... बिरेंदर पूरे दिन में 1 ग्लास पानी पीता है...इसके साथ ही ज़्यादा पानी बचाने के लिए वो चाय पत्ती, चीनी और मिल्क पाउडर सूखा ही खा जाता है ताकि चाय बनाने के लिए भी पानी खराब न हो...  ये भी पढ़ें : बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा ये भी पढ़ें : कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल पिछले दिनों दिल्ली में जाट आंदोलन की वजह से पानी की तंगी के बाद उसके गांव के कई और लोगों ने भी पानी की समस्या पूरी ...

पॉलिटिक्स ने तुड़वायी बचपन की दोस्ती, दोस्त ने पूछा था इस बार कौन बनेगा प्रधानमंत्री ?

ये भी पढ़ें : दलबदलू नेताओं की पोल खोलने के लिए गूगल ने लॉन्च किया एप, नेता के पार्टी बदलने की सोचते ही जनता को अलर्ट कर देगा चुनावी मौसम चल रहा है और नेता जनता के बीच जाकर जनता से वोट मांग रहे हैं। इसी बीच कई लोग ऐसे भी हैं जिन्हें चुनाव में कोई भी दिलचस्पी नहीं है। ना ही वह राजनीति से कोई सरोकार रखते हैं। लेकिन, कुछ लोगों को राजनीति बेहद पसंद है। वह पूरे दिन टीवी पर राजनीति की खबरें देखते हैं। सारा दिन न्यूज़ चैनल से नज़रें हटाते नहीं हैं। लेकिन पसंद और नापसंद के बीच दोस्ती आ जाए तो क्या होता है यह देखने को मिला उत्तर प्रदेश के शहर प्रयागराज में, जब दो दोस्तों के बीच लड़ाई हो गई और लड़ाई इतनी बढ़ी कि दोनों दोस्तों की दोस्ती टूट गई। मामला शनिवार की सुबह का है, जब दो दोस्त सुबह सुबह घूमने के लिए बाहर निकले। इसी बीच एक दोस्त ने 2019 लोकसभा चुनाव के बाद देश का प्रधानमंत्री कौन बनेगा? इस तरीके की बातें करना शुरू कर दी। यह बात दूसरे दोस्त को ना पसंद आई तो उसने कहा कि इस बारे में बात ना की जाए। इससे पहले वाला दोस्त भड़क गया और नौबत मार पिटाई तक पहुंच गई। पास के रहने वाले कई लोगों ने आ...

दलबदलू नेताओं की पोल खोलने के लिए गूगल ने लॉन्च किया एप, नेता के पार्टी बदलने की सोचते ही जनता को अलर्ट कर देगा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ये भी पढ़ें : नेहरु के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे मोदी साल 2019 लोकसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। तमाम पार्टियां जीत के लिए जी तोड़ मेहनत कर रही हैं। वहीं, हर नेता अपना भविष्य तलाश रहा है। हालात के हिसाब से नेता दलों को बदलना बखूबी जानते हैं। राजनीतिक पार्टियां भी जीतने वाले कैंडिडेट को ही टिकट दे रही हैं। जीतने वाले कैंडिडेट को ही पसंद कर रहे हैं और टिकट उन्हें ही दिया जा रहा है, जिन पर यह भरोसा है कि वह जीत जाएंगे। इसी बीच सालों साल किसी पार्टी की सेवा करने वाले नेताओं को जब टिकट नहीं मिलता तो वह उस पार्टी का साथ छोड़कर दूसरी पार्टी का दामन थाम लेते हैं। वो पार्टी का साथ छोड़ने में देरी नहीं लगाते हैं। ऐसे नेताओं की लंबी फेहरिस्त है जो एक पार्टी को छोड़कर दूसरी पार्टी में चले गए या जाने की तैयारी कर रहे हैं। और दल बदल के इस खेल में सबसे ज्यादा अगर कोई परेशान होता है तो वो है बेचारी जनता, क्योंकि नेताजी के पलटी मारने से उन्हें कंफ्यूजन हो जाती है ये भी पढ़ें : बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा टॉम वड़क्कन कांग्रेस छोड़ बीजेपी में ...

नेहरु के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे मोदी

ये भी पढ़ें : शिवसेना का बयान - हिंदुत्व के नाम पर मिले वोट तो पुल गिरने पर जवाब क्यों दें, राज ठाकरे ने कहा- उत्तर भारतीयों की वजह से टूटा पुल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी दुनिया भर के दौरे कर चुके हैं और वह अपने काम की तारीफ करने से कभी भी पीछे नहीं हटते हैं। कई बार देखा गया है कि जब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जाने अनजाने में कोई गलती हो जाती है तो इसका ठीकरा वह कांग्रेस पार्टी पर फोड़ते हैं और साथ में नेहरू का नाम भी घसीटा लेते हैं। पिछले कई दिनों से कांग्रेस पार्टी सवालों के जवाब देती रही है कि नेहरू को मामले में खबर आ रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंडित नेहरू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकते हैं। बताया जा रहा है कि काफी दिनों से की जा रही तैयारियां सफल नहीं हो पा रही है , जिससे मंत्री नरेंद्र मोदी ने यह फैसला किया है। अभी देखना होगा कि पीएम मोदी यह फैसला लेंगे और नेहरू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा जब भी है भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरु के खिलाफ के खिलाफ बातें करने लगते हैं। कश्मीर के मुद्दे पर लगातार भारतीय...

शिवसेना का बयान - हिंदुत्व के नाम पर मिले वोट तो पुल गिरने पर जवाब क्यों दें, राज ठाकरे ने कहा- उत्तर भारतीयों की वजह से टूटा पुल

मुंबई में अंधेरी स्टेशन पर 3 जुलाई को पुल गिर गया जिसमें 5 लोग जख्मी हुए हैं ये भी पढ़ें : बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा पिछले 22 साल से लगातार और बीच के चार साल को छोड़ दें तो 1985 से बीएमसी पर काबिज शिवसेना ने अंधेरी स्टेशन पर गिरे पुल पर ये कहकर जवाब देने से मना कर दिया कि पुल गिरने की जवाबदेही किसी भी एंगल से उसकी नहीं बनती, पत्रकारों ने जब पूछा कि पुल की मरम्मत और देखरेख का ज़िम्मा तो बीएमसी का है तो शिवसेना का कहना था कि जब उन्होंने बीएमसी चुनाव में वोट मांगा था तो एजेंड में मुंबई शहर की व्यवस्था ठीक करना, या विकास करना शामिल नहीं था, उन्होंने हिदुत्व के नाम पर वोट मांगा, लोगों ने हिंदुत्व के नाम पर वोट दिया, उनकी जीत हुई, अब इसमें पुराने पुल की मरम्मत, सीवर सिस्टम को ठीक करने जैसी बातें कैसे आ सकती हैं, और पुल गिरने की जिम्मेदारी बीएमसी पर थोपना ये तो सरासर गलत है, ये तो रेलवे जाने और बीजेपी के रेल मंत्री जानें ये भी पढ़ें : कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल शिवसेना कह रही है कि अंधेरी स्टेशन पर पुल गिरने की जिम्मेदारी बी...

VIDEO - मसूद अज़हर पर चीन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला बयान

आतंकी मसूद अज़हर ये भी पढ़ें : 200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा ये भी पढ़ें : बगल में लड़की थी फिर भी ट्रेड मिल से उतरा लड़का, घरवालों ने डॉक्टरों से जांच कराई ये भी पढ़ें : रोज सीरियल देखती थी लड़की, पापा को कहा- बड़ी होकर नागिन बनेगी ये भी पढ़ें : विदेशी लड़की को है देसी प्यार की तलाश, ब्वॉयफ्रेंड को हर साल देगी 60 लाख --------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer -  बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकव...