![]() |
| आरजे रौनक देश के बेहतरीन आरजे में से एक हैं |
दिल्ली में रेड एफम के मशहूर आरजे रौनक उस वक्त हैरान रह गए जब नोएडा सेक्टर 20 थाने के एसएचओ फ्रीक्वेंसी यादव उन्हें चार सौ बीसी के केस में गिरफ्तार करने पहुंच गए. रौनक रेड एफएम के दावे के मुताबिक देश के नंबर वन आरजे हैं. दरअसल दिल्ली एनसीआर के लोगों ने नोएडा सेक्टर 20 थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज करायी है कि आरजे रौनक बउवा बनकर उनकी भावनाओं के साथ खेलते हैं. और तो और उन्हें कई सालों तक ये पता ही नहीं था कि आरजे रौनक ही बउवा है. यानि उनके साथ कई सालों तक धोखाधड़ी की गयी. लेकिन लोगों को सबसे ज्यादा नाराज़गी इस बात से है कि आरजे रौनक.. बउवा बनकर इतने सालों से मूर्ख बना रहे हैं तो उन्हें रोज़ाना ऐसे लोग मिल कैसे जाते हैं जिन्हें बउवा के बारे में पता नहीं होता
ये भी पढ़ें : नरेंद्र मोदी फिल्म का ट्रेलर देख कर बीजेपी के नेता हुए नाराज़, फिल्म रोकने की मांग को लेकर विरोध शुरू
![]() |
| आरजे रौनक बउवा बन कर लोगों के मज़े लेते हैं |
ये भी पढ़ें : नरेंद्र मोदी को हराने के लिए राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, अकेले बनाएंगे कांग्रेस का महागठबंधन
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें