सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शिवसेना का बयान - हिंदुत्व के नाम पर मिले वोट तो पुल गिरने पर जवाब क्यों दें, राज ठाकरे ने कहा- उत्तर भारतीयों की वजह से टूटा पुल


bridge collapsed at andheri station in mumbai
मुंबई में अंधेरी स्टेशन पर 3 जुलाई को पुल गिर गया जिसमें 5 लोग जख्मी हुए हैं
ये भी पढ़ें : बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

पिछले 22 साल से लगातार और बीच के चार साल को छोड़ दें तो 1985 से बीएमसी पर काबिज शिवसेना ने अंधेरी स्टेशन पर गिरे पुल पर ये कहकर जवाब देने से मना कर दिया कि पुल गिरने की जवाबदेही किसी भी एंगल से उसकी नहीं बनती, पत्रकारों ने जब पूछा कि पुल की मरम्मत और देखरेख का ज़िम्मा तो बीएमसी का है तो शिवसेना का कहना था कि जब उन्होंने बीएमसी चुनाव में वोट मांगा था तो एजेंड में मुंबई शहर की व्यवस्था ठीक करना, या विकास करना शामिल नहीं था, उन्होंने हिदुत्व के नाम पर वोट मांगा, लोगों ने हिंदुत्व के नाम पर वोट दिया, उनकी जीत हुई, अब इसमें पुराने पुल की मरम्मत, सीवर सिस्टम को ठीक करने जैसी बातें कैसे आ सकती हैं, और पुल गिरने की जिम्मेदारी बीएमसी पर थोपना ये तो सरासर गलत है, ये तो रेलवे जाने और बीजेपी के रेल मंत्री जानें

ये भी पढ़ें : कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

shivsena chief uddhav thakre
शिवसेना कह रही है कि अंधेरी स्टेशन पर पुल गिरने की जिम्मेदारी बीएमसी की नहीं है
ये भी पढ़ें : नरेंद्र मोदी को हराने के लिए राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, अकेले बनाएंगे कांग्रेस का महागठबंधन

शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत का कहना था कि मुंबई लोकल की वेस्टर्न लाइन और सेंट्रल लाइन को मिलाकर 103 पुल कभी भी गिर सकते हैं, उन्हें फौरन नया बनाने की ज़रूरत है, इसका खुलासा तो रेलवे ने खुद अपने सर्वे में किया था, कायदे से तो रेलवे को ये काम करना चाहिए, अब ये अलग बात है कि जबतक शिवसेना और बीजेपी एक साथ थे तो भाईबंदी में बीएमसी पुलों की मरम्मत करवा देती थी, कहीं नया पुल बनाना होता था तो कुछ पैसे वगैरह दे देती थी, लेकिन रेलवे को सोचना चाहिए कि अब पुरानी वाली बात नहीं रही, और बीएमसी का बजट सिर्फ 37 हज़ार करोड़ रूपए का है, इतने में पूरी मुंबई का, खुद का, पार्टी का और कॉर्पोरेटर्स का ख्याल रखना हर दिन मुश्किल होता जा रहा है

ये भी पढ़ें : दोबारा वोट मांगने गए सांसद को देखकर जनता हैरान, अपने ही सांसद को पहचान नहीं पाए

MNS chief Raj Thakre
राज ठाकरे ने कहा है कि पुल उत्तर भारतीयों की वजह से गिरा है
ये भी पढ़ें : VIDEO - मसूद अज़हर पर चीन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला बयान

उधर शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के चचेरे भाई और एमएनस के मुखिया राज ठाकरे तो दो कदम और आगे निकल गए, 43 साल पुराने पुल के गिरने के लिए उत्तर भारतीयों को जिम्मेदार ठहरा दिया, राज ठाकरे के मुताबिक यूपी और बिहार से आए लोग कई दशकों से मुंबई में रह रहे हैं, लेकिन अभी भी जितनी राज्यभक्ति मराठियों में है उतनी उत्तर भारतीयों में नहीं है, वो इस शहर को अपना मानते ही नहीं है, पुल का इस्तेमाल करने वालों में उत्तर भारतीय ज्यादा होते हैं, मराठियों की संख्या तो बहुत कम है, इसलिए पुल गिरने के ज़िम्मेदार सिर्फ और सिर्फ उत्तर भारतीय हैं

ये भी पढ़ें : ये जो देश है मेरा (एक पॉलिटिकल कहानी)

bridge collapse elphinstone in mubai on 29th september 2017
29 सितंबर 2017 को एलिफिंस्टन में पुल गिरा था, 23 लोगों की मौत हुई थी
ये भी पढ़ें : कांग्रेस नेता ने बीवी से मांग लिया सबूत, ठंड में सड़क पर बिताई रात

मुंबई में पुल गिरना कोई नई बात नहीं है। कुछ महीने पहले भी एक पुल गिरने से कई दर्जन लोगों की मौत हो गई थी। उस वक्त भी ऐसी ही राजनीति हुई थी लेकिन काश राजनीति की जगह कुछ काम किया होता या घटना से सबक लिया होता हो जनता कोई ये दिन देखना न पड़ता, कभी गाय की बात की जाती है, कभी अलग-अलग नारों की बात की जाती। कभी कुछ ना बोलने पर देश से बाहर भेजने के लिए कह दिया जाता है। लेकिन आम आदमी की जान की कोई परवाह नहीं करता, एक इंसान की जान मुफ्त है इस देश में

ये भी पढ़ें : ED अधिकारियों की नाक के नीचे रॉबर्ट वाड्रा की बड़ी चाल, ED दफ्तर पर किया कब्ज़ा

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास 
©BakwasNews

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...