सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रियंका के समर्थन में प्रचार करने निकले रॉबर्ट वाड्रा, किसानों ने डर कर खेत में घुसने नहीं दिया

robert vadra with rahul gandhi and priyanka gandhi

ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का चुनावी प्लान लीक, लोकसभा की 543 सीटों को बढ़ाने की तैयारी में कांग्रेस, गठबंधन में सीटों के बंटवारे का झगड़ा होगा खत्म

तमाम राजनीतिक पार्टियां और उसके सभी नेता चुनावी मूड में आ चुके हैं। अलग-अलग शहरों के अलग-अलग क्षेत्रों के अलग-अलग गांव के दौरे किए जा रहे हैं। हर पार्टी के नेता खुद की और अपनी पार्टी की तारीफ करते हैं। वहीं,विरोधी पार्टी की आलोचना करते हैं। आलोचना और तारीफ के बीच कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी कांग्रेस पार्टी के लिए वोट मांग रही हैं।  उत्तर प्रदेश के कई शहरों में घूम चुकी हैं अब गांव-गांव जाकर लोगों से वोट लेने की कोशिश कर रही है। इसी बीच खबर आई कि प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा कांग्रेस पार्टी के लिए वोट मांग रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के लिए वोट मांगने के लिए रॉबर्ट वाड्रा उत्तर प्रदेश के कई गांव में गए और किसानों से बात की। इसी बीच किसानों के दर्द को जानने के लिए रॉबर्ट वाड्रा किसानों के खेतों तक पहुंच गए। लेकिन, किसानों ने उन्हें अपने खेत में नहीं घुसने दिया। रॉबर्ट वाड्रा के लिए किसानो का कहना था कि उन्हें भरोसा नहीं है। क्योंकि वह जहां भी जाते हैं जमीन उनकी हो जाती है। वो जमीन पर कब्जा करने में माहिर हैं और ऐसे हालात में वो खेत में नहीं आ सकते।

ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता

बकवास न्यूज से बात करते हुए एक किसान ने बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने टीवी पर देखा था कि रॉबर्ट वाड्रा देश के कई किसानों की जमीन को अपना बना चुके हैं। कुछ पैसे का लालच दिया जाता है और फिर पन्ने पर हस्ताक्षर करा कर जमीन को खुद का लेकर रॉबर्ट उसे बेच देते हैं और करोड़ों की कमाई कर लेते हैं। किसानों ने दावा किया कि इन सभी मामलों को देखते हुए उन्हें डर था कि कहीं गांव में भी रॉबर्ट वाड्रा अपने इतिहास को ना दोहरा दें। इसी को देखते हुए गांव वालों ने फैसला किया कि वह वाड्रा को किसी भी खेत में नहीं जाने देंगे। बकवास न्यूज़ से बात करते हुए, एक किसान ने बताया कि जैसे ही उन्हें सूचना मिली कि रॉबर्ट वाड्रा गांव में आ रहे हैं। तभी किसानों की एक पंचायत हुई और पंचायत में मौजूद 100 से ज्यादा किसानों ने फैसला किया कि कोई भी किसान रॉबर्ट वाड्रा को अपने खेत में नहीं जाने देगा। किसानों को डर था कि अगर रॉबर्ट वाड्रा खेत में जाते हैं तो उनसे खेत छीन सकता है। इसी को देखते हुए किसानों का एक बड़ा फैसला था और सभी किसान अपने फैसले पर डटे रहे।

ये भी पढ़ें : बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

इस घटना को देख कर और रॉबर्ट वाड्रा बेहद हैरान हुए हालांकि उन्होंने मीडिया से बात करने से इंकार कर दिया। रॉबर्ट वाड्रा उसके बाद किसी भी गांव में नहीं गए और वह सीधा अपना हेलीकॉप्टर लेकर दिल्ली आ गए। बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं का कहना है कि यह विपक्ष की चाल है। भारतीय जनता पार्टी रॉबर्ट वाड्रा को बदनाम करने की कोशिश कर रही है यही वजह है कि वह रॉबर्ट वाड्रा के समर्थन में खड़े हैं। इस पूरी खबर पर बनी रहेगी बकवास न्यूज की नजर आप बने रहे हमारे साथ।

ये भी पढ़ें : चुनाव लड़ने के लिए राहुल गांधी कर रहे हैं भाई बहनों की तलाश, दूर के रिश्तेदारों से साधा संपर्क

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास 
©BakwasNews

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...