सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Delhi Traffic लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अरनब गोस्वामी पर लगा 1 लाख का जुर्माना, ध्वनि प्रदूषण के लिए दोषी पाए गए

ये भी पढ़ें : दिल्ली में सही इंडिकेटर दे कर गाड़ी मोड़ने पर हुआ चालान नए ट्रैफ़िक नियम लागू होने के बाद से हर कोई इन्हें फ़ॉलो कर रहा है। वजह सबको पता है अगर किसी ने इन ट्रैफ़िक नियमों को लागू नहीं किया तो 10 गुना तक चालान कट सकता है। लेकिन, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इन्हें अनदेखा कर रहे हैं। हाल ही में अरनब गोस्वामी को प्रदूषण फैलाने के लिए 1, लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें लगातार वार्निंग मिल रही थी जिसे वो लगातार इग्नोर करलरहे थे। यही कारण है कि आप उन्हें एक लाख रुपये का जुर्माना छेड़ना होगा अगर वो जल्द ही इसे जमा नहीं करते हैं तो ये और भी बढ़ जाएगी। एक मोहल्ले में रहने वाले लोगों के मुताबिक, रात नौ बजे के बाद से उनके घर के आस पास ध्वनि प्रदूषण का स्तर काफ़ी ज़्यादा बढ जाता है और जो उनके कानों के लिए काफ़ी ख़तरनाक है। एक युवक का तो यहाँ तक कहना था कि उनके बुजुर्ग चाचा की सुनने की शक्ति इसी वजह से चली गई। आज 90 साल के ये बुजुर्ग सुन नहीं सकते हैं। ये भी पढ़ें : इकोनॉमी संभालने के लिए लगाई जाएगी एनडीआरएफ की टीम बकवास न्यूज़ के सूत्रों से मिली जानक...

दिल्ली में सही इंडिकेटर दे कर गाड़ी मोड़ने पर हुआ चालान

ये भी पढ़ें : चालान भरना हुआ आसान, ज्यादा चालान कटा तो लोन देगा रिजर्व बैंक दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक ही दिन में 117 ऐसे लोगों का चालान किया है जिन्होंने गाड़ी मोड़ने से पहले सही इंडिकेटर दिया था... पुलिस का कहना है ऐसा करके उन्होंने न सिर्फ ट्रैफिक नियम तोड़ा है बल्कि दूसरों की जान को भी जोखिम में डाला... माना जा रहा है ऑड-ईवन नियम के बाद लोगों में पुरानी आदतें वापस लाने के लिए अभियान छेड़ा है जिसके तहत ये चालान काटे गए... पुलिस के मुताबिक मुड़ने से पहले इंडिकेटर देना दिल्ली में अपराध माना जाता है इसलिए उन्होंने सख्त कदम उठाने का फैसला किया है...  य हां के लोग या तो इंडिकेटर देते ही नहीं हैं और अगर गलती से दे भी देते हैं तो कभी सही नहीं देते... जिससे किसी को संकेत समझ में ही नहीं आते और इन लोगों ने दूसरों को भ्रम में डाला जिससे बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी... चालान किए गए 117 लोगों में से 116 पुरूष और 1 महिला है... ट्रैफिक पुलिस वाले भी हैरान हैं कि महिला हो कर भी उसने सही संकेत कैसे दे दिया... अब पुलिस इस बारे में जांच कर ये देख रही है कहीं उस महिला ड्राइवर की गाड़ी में कि...

चालान भरना हुआ आसान, ज्यादा चालान कटा तो लोन देगा रिजर्व बैंक

ये भी पढ़ें : इकोनॉमी संभालने के लिए लगाई जाएगी एनडीआरएफ की टीम ट्रैफिक के नियमों को तोड़ना अब आसान नहीं होगा। ट्रैफ़िक नियम तोड़ने वालों पर ट्रैफ़िक पुलिस ज़बर्दस्त जुर्माना लगाया रही है। ऐसे कई तरीक़े के उदारहण देखने को मिले जब वाहन की क़ीमत से ज़्यादा का चालान काट दिया गया हो। इससे हर कोई डरा हुआ है। गाड़ी को सड़क पर उतारने से पहले हर कोई यही सोचता है कि उसका चालान ना कटे। लेकिन,अब लोगों के लिए राहत की ख़बर है। क्योंकि, जिन लोगों का चालान कटा है उन्हें लोन की सुविधा दी जा सकती है। बकवास न्यूज को मिली जानकारी के अनुसार,  ट्रैफ़िक पुलिस लगातार चालान काट रही हैं जिससे आम जनता को काफ़ी परेशानी हो रही है।आने वाले कुछ महीनों में कई राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। जिसको लेकर जनता परेशान हो सकती है और ऐसा हो सकता है कि जनता की परेशानी चुनावों में हार की वजह बन जाए, इसी को देखते हुए सरकार जनता को राहत देने के मूड में है। ये भी पढ़ें : शक्तिमान कि मदद लेगी सरकार, संकट में आई अर्थव्यवस्था हो जाएगी एकदम से ठीक बकवास न्यूज को मिली जानकारी के मुताबिक़, सरकार- RBI का रुख़ कर सकती है...

एक ही बार में नोएडा जाने को राज़ी हुआ कैब ड्राइवर, लाइसेंस कैंसिल

ये भी पढ़ें : Big Bakwas EXCLUSIVE - इंग्लैंड के होटल में ग्यारह बुर्क़ों की डिलिवरी हुई, पाकिस्तान टीम इसी होटल में ठहरी है राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा जाने के लिए वैसे तो आधे घंटे का वक़्त लगता है लेकिन अगर आप कैब की सुविधा लेना चाहते हैं तो इसके लिए मशक़्क़त करनी पड़ती है। क्योंकि दिल्ली से नोएडा जाने में कैब ड्राईवर कई बार आनाकानी करते हैं। कैब ड्राइवर्स को टोल देना होता है जिसकी वजह से नोएडा नहीं जाना चाहते हैं। कई बार पैसेंजर्स के लिए एक्स्ट्रा पैसे भी चार्ज करते हैं। इस वजह से हर कोई इस बात से रूबरू हो चुका है कि एक्स्ट्रा पैसे देने होंगे अगर एक्स्ट्रा पैसे नहीं दिए तो दिल्ली से नोएडा जाना आसान नहीं होगा। लेकिन राजधानी दिल्ली के चाणक्यपुरी में रहने वाले रोहित ने जब मंगलवार की सुबह नोएडा के लिए कैब बुक की तो ड्राइवर एक बार में ही नोएडा जाने को राज़ी हो गया। कोई सवाल जवाब नहीं किया गया, जिससे रोहित आश्चर्यचकित रह गया क्योंकि उसको यक़ीन ही नहीं हुआ कि ऐसा कैसे कर सकता है जिसकी वजह से रोहित को कैब ड्राइवर पर शक होने लगा। ये भी पढ़ें : पाकिस्तानी मंत्री ने किया खुलासा... इंग्...

दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ा तो सीधे अकाउंट से कटेंगे पैसे

ये भी पढ़ें : गर्मी ने किया युवक का सपना चकनाचूर, नाश्ते में बनाना था ऑमलेट पर गर्मी से उबल गया अंडा दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ ऐतिहासिक फैसला लिया है, अब अगर किसी ने ट्रैफिक नियमों को तोड़ा तो खट से उसके अकाउंट से जुर्माने के पैसे कट जाएंगे, साथ ही एसएमएस अलर्ट सर्विस के लिए हर महीने 100 रूपए प्लस जीएसटी अलग से काटे जाएंगे, सर्विस की शुरूआत पहली बार ट्रैफिक रूल्स तोड़ते ही हो जाएगी, दरअसल दिल्ली सरकार ने सभी गाड़ियों को उनके मालिकों के नंबर से जोड़ना अनिवार्य कर दिया है, अब चूंकि मोबाइल नंबर आधार से जुड़ा है और आधार बैंक अकाउंट से जुड़ा है इसलिए सीधे पैसे काटना बेहद आसान है ये भी पढ़ें : रेड FM के आरजे रौनक उर्फ बउवा चार सौ बीसी के आरोप में गिरफ्तार दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा है कि हमने प्रदूषण से निपटने के लिए एकदम नया ऑड ईवन फॉर्मूला निकाला, अब सड़क हादसों को कम करने के लिए हमने सीधे अकाउंट से पैसे काटने का निर्णय लिया है, उम्मीद है कि इससे ट्रैफिक नियमों के टूटने में ना सिर्फ कमी आएगी बल्कि सड़क ...