सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Delhi in monsoon लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बारिश में धुला लड़कियों का मेकअप, बगैर मेकअप देख बीस लड़कों को लगा सदमा, अस्पताल में भर्ती

प्रतीकात्मक तस्वीर ये भी पढ़ें : ज़्यादा बच्चे पैदा करने वालों को नहीं मिलेगी सब्सिडी, सरकार लाने वाली है जनसंख्या नियंत्रण कानून पूरे देश में मॉनसून दस्तक दे चुकी है। ऐसे में देश के कई इलाकों में ज़बरदस्त बारिश देखने को मिल रही है। बारिश की वजह से नदियां भी उफान पर हैं और नदियों के उफान पर होने का असर कई मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। यूपी-बिहार समेत कई राज्य ऐसे हैं जहाँ बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। ऐसे में गांवों में पानी इकट्ठा हो रहा है तो वही शहर की गलियों का भी बुरा हाल है। बारिश से जनजीवन विचलित होता दिख रहा है। वहीं इसी बीच भारी बारिश की वजह से यूपी के कानपुर में पांच लड़कियों का मेकअप धुल गया। बारिश ज़्यादा थी तो वहीं लड़कियों ने मेकअप भी ज़्यादा लगा रखा था। मेकअप धुलने की ख़बर लड़कियों को नहीं लगी लेकिन बिना मेकअप की लड़कियों को तक़रीबन 20 लड़कों ने देख लिया। जो लड़के इन लड़कियों को रोज़ाना देखा करते थे उन्हें पहली नज़र में तो यक़ीन ही नहीं हुआ है ये वही लड़कियाँ हैं। लेकिन जब लड़कों को ये तसल्ली हो गई कि ये वही हैं तो उसके बाद कई लड़के बेहोश हो गए। वहीं कइयो...

बारिश का पानी जमा होने वाली जगह को देखने के लिए टिकट लगाएगी दिल्ली सरकार

ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली NCR में चिलचिलाती गर्मी से हर कोई राहत चाहता है। मॉनसून इस साल लेट चल रहा है जिसकी वजह से बारिश नहीं हो रही है। वहीं, दिल्ली NCR का तापमान भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में हर कोई बारिश की उम्मीद लगाए बैठा है। हर कोई उम्मीद कर रहा है कि जल्दी से जल्दी बारिश हो और उसे गर्मी से राहत मिले। वहीं दिल्ली सरकार भी बारिश की उम्मीद लगाए बैठी है।क्योंकि ये पैसे की उम्मीद कर रही है। आप सोच रहे हैं कि बारिश से पैसा कैसे? सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़, राजधानी दिल्ली में दिल्ली सरकार पानी भरने वाली जगहों को देखने के लिए टिकट लगाने की योजना बना रही है। मतलब कि अगर अब आपके इलाक़े में पानी भर गया और लोग उसे देखने के लिए पहुँचे तो हो सकता है कि उन्हें गड्ढों में भरा पानी देखने के लिए पैसा चुकाना पड़े। ये भी पढ़ें : मुंबई में अब ओला-ऊबर की चलेगी नाव वाली टैक्सी, पेटीएम से पेमेंट करने पर मिलेगा कैशबैक अभी तक आपने दिल्ली में चिड़ियाघर, लाल क़िला आदि में जाने के लिए टिकट लिया हो। ल...