
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेरोज़गार इंडिया कार्यक्रम शुरू करने
का प्लान किया है... स्टार्ट अप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया, मेक इन इंडिया जैसे
कार्यक्रमों की धुरंधर सफलता के बाद पीएम ने फैसला किया है कि एक कार्यक्रम देश की
सबसे बड़ी जनसंख्या के लिए भी चलाया जाए. इस कार्यक्रम में देश भर में फैले
बेरोज़गारों को सम्मानित किया जाएगा... खासतौर पर उनको जिनकी नौकरी बिना किसी गलती
से गई है... वित्त मंत्री ने भी इस बेरोज़गार इंडिया कार्यक्रम को सफल बनाने के
लिए काम करना शुरू कर दिया है... वित्त मंत्री ने कहा है कि उन्हें भरोसा है कि
अगले कुछ दिनों में और बेरोज़गार भी इस मुहिम में जुड़ने के लिए तैयार हो जाएंगे...
पिछले कुछ समय में ही भारत के बेरोज़गार इतने खाली हो चुके है कि
उन्हें घरवाले भी कुछ नहीं कहते... वो बिना कहे मटर छील देते हैं... आलू-प्याज काट
देते हैं... टीवी सीरियल और फिल्म नहीं आ रही हैं तो पुरानी फिल्मों पर पूरे पूरे
दिन अपने दूसरे बेरोज़गार दोस्तों से बात करते रहते हैं... हालांकि इन लोगों का
ध्यान भटकाने के लिए जल्द ही आईपीएल और बिग बॉस आ रहा है... लेकिन फिर भी सरकार को
भरोसा है इससे बेरोज़गार इंडिया मुहिम पर खास फर्क नहीं पड़ेगा... सरकार सबसे
अच्छे बेरोजगार को सम्मानित भी करेगी...
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें