![]() |
| प्रतीकात्मक तस्वीर |
पूरे देश में मॉनसून दस्तक दे चुकी है। ऐसे में देश के कई इलाकों में ज़बरदस्त बारिश देखने को मिल रही है। बारिश की वजह से नदियां भी उफान पर हैं और नदियों के उफान पर होने का असर कई मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। यूपी-बिहार समेत कई राज्य ऐसे हैं जहाँ बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। ऐसे में गांवों में पानी इकट्ठा हो रहा है तो वही शहर की गलियों का भी बुरा हाल है। बारिश से जनजीवन विचलित होता दिख रहा है। वहीं इसी बीच भारी बारिश की वजह से यूपी के कानपुर में पांच लड़कियों का मेकअप धुल गया। बारिश ज़्यादा थी तो वहीं लड़कियों ने मेकअप भी ज़्यादा लगा रखा था। मेकअप धुलने की ख़बर लड़कियों को नहीं लगी लेकिन बिना मेकअप की लड़कियों को तक़रीबन 20 लड़कों ने देख लिया। जो लड़के इन लड़कियों को रोज़ाना देखा करते थे उन्हें पहली नज़र में तो यक़ीन ही नहीं हुआ है ये वही लड़कियाँ हैं। लेकिन जब लड़कों को ये तसल्ली हो गई कि ये वही हैं तो उसके बाद कई लड़के बेहोश हो गए। वहीं कइयों को सदमा लग गया।
ये भी पढ़ें : 'जयाप्रदा' का 3 साल पहले गायब पति मिल गया, टिकटॉक के ज़रिए ढूंढ निकाला
लड़कों को यक़ीन नहीं हो रहा था कि जिन लड़कियों को मेकअप के साथ दे देते हैं वो बिना मेकअप की ऐसी दिखती होंगी। लड़कियों को बिना मेकअप देखने के बाद जिन लड़को को सदमा लगा था और जो लड़के बेहोश हो गए थे उन्हें नज़दीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहाँ डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज किया। दो लड़कों को जल्द ही होश आ गया, जिसके बाद डॉक्टरों ने उनसे पूछा तो लड़कों का कहना था कि उन्हें यक़ीन ही नहीं हुआ कि बिना मेकअप की लड़कियाँ ऐसी दिखती हैं। रवि नाम की लड़की ने बताया कि पिछले कई सालों से उसके कॉलेज में पढ़ने वाली लड़की को देखता है लेकिन आज पहली बार ऐसा हुआ है कि उसने बिना मेकअप के इस लड़की को देखा। रवि के मुताबिक़ उसका सुंदरता से भरोसा उठ गया है।
ये भी पढ़ें : हिंदू धार्मिक गुरु ने किया अभिनेत्री ज़ायरा वसीम का समर्थन, हिंदू अभिनेत्रियों को ज़ायरा से सीखने को कहा
बकवास न्यूज़ से बात करते हुए हैं लड़कियों को बिना मेकअप के देख चुके रवि ने बताया कि आजकल दुनिया में बनावटी चीज़ों का ज़माना है। इसलिए उसे मेकअप वाली लड़कियाँ अच्छी लगती थी लेकिन जैसे ही उसने बिना मेकअप की कन्याओं को देखा वो हैरान रह गया उसका ब्लड प्रेशर हाई हुआ और वो बेहोश हो गया। लड़कियों के चक्कर में बेहोश हुए लड़कों का कहना है कि आगे से वो किसी भी बनावटी चीज़ पर भरोसा नहीं करेंगे। अभी देखना होगा कि आने वाले समय में ये लड़के क्या कर पाते हैं। इस पूरी ख़बर पर बनी रहेगी बकवास न्यूज की नज़र आप बने रहे हमारे साथ।
ये भी पढ़ें : बारिश का पानी जमा होने वाली जगह को देखने के लिए टिकट लगाएगी दिल्ली सरकार
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें