सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ढीन्चैक पूजा से पाकिस्तान में मची खलबली, ISI का आरोप ढीन्चैक पूजा को सीमा पर तैनात करने की तैयारी में हिंदुस्तान

dhinchak pooja nach ke pagal

ये भी पढ़ें : 2022 में पाकिस्तान भी भेजेगा चांद पर इंसान, पत्रकार चांद नवाब ले रहे हैं चांद पर जाने की ट्रेनिंग

ढींचैक पूजा !!!!नाम तो आपने कई बार सुना होगा। अगर नाम न सुना हो तो आपने इन के गाने तो ज़रूर सुने होंगे। सोशल मीडिया पर ये अपने घटिया गानों की वजह से मशहूर हैं। अपने गानों की बदौलत ही है ये इतनी पॉपुलर हुई कि बिग बॉस ने भी इन्हें अपने घर में जगह दी। कुछ दिन ढींचैक पूजा बिग बॉस के घर में भी गुज़ार चुकी हैं। हाल ही में ढींचैक पूजा ने अपना एक नया गाना लॉन्च किया है इस गाने को ख़ास लोगों के लिए लॉन्च किया है। ढींचैक पूजा का कहना है कि उसके फेन की काफ़ी समय से डिमांड रही है इसलिए उन्हें एक गाना लॉन्च किया है लेकिन अगर इस गाने को आप एक बार सुन लेते हैं तो आपके सर में दर्द ज़रूर हो जाएगा। फिर भी इस गाने को सुनने वाले लोगों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है और न सुनने वाले लोगों की तादाद कहीं ज़्यादा है। क्योंकि गाने को जिस तरीक़े से बनाया गया है उससे किसी को विस्तार दर्द होना लाज़मी है अब इसी सरदर्द का फ़ायदा भारत सरकार उठाने की तैयारी में है।

ये भी पढ़ें : तो इसलिए विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तान ने किया वापस

आप सोच रहे होंगे कि सर दर्द से फ़ायदा कैसे उठाया जा सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़, पाकिस्तान से निपटने के लिए ढींचैक पूजा को सीमा पर तैनात किया जा सकता है। बकवास न्यूज़ के विशेष सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़, हाल ही भारत सरकार ने फ़ैसला लिया है कि ढींचैक पूजा को सीमा पर तैनात किया जाएगा। साथ ही उन्हें एक माइक और एक स्पीकर भी दिया जाएगा। इनके साथ चार-पाँच लोग जो गाने में अक्सर दिखाई देते हैं ये भी सीमा पर जाएंगे और बॉर्डर पर जाकर ढींचैक पूजा का गाना प्ले किया जाएगा। बताया जा रहा है कि पहले सरकार की ऐसी योजना थी की पूजा के गाने को रिकॉर्ड करके बॉर्डर पर सुनाया जाएगा लेकिन बाद में ये तय किया गया कि डिंचैक पूजा लाइव सीमा पर जाकर गाना गाएंगी। उनके गाने को सुनकर बड़े बड़े लोग भाग जाते हैं। इसलिए आप उनके गाने को सीमा पर इस्तेमाल करके पाकिस्तानी सेना को बॉर्डर से भगा देंगे। इस योजना के बाद से पाकिस्तान की सेना में हड़कंप मचा हुआ है।

ये भी पढ़ें : पाकिस्तान का आरोप, उसे ज़लील करने के लिए अगले विश्व कप में नेपाल की टीम शामिल करवाने की साज़िश रच रहा है भारत

dhinchak pooja nach ke pagal

ये भी पढ़ें : PUBG से पाकिस्तान सिखा रहा था अपने पायलटों को लड़ाकू विमान उड़ाना, भारत के हमला करने पर मोबाइल ढूंढने लगे पाकिस्तानी पायलट

चोरी छुपे हमेशा से पाकिस्तान की मदद करने वाले आतंकवादियों ने भी हाथ खड़े कर लिए हैं। आतंकवादियों का कहना है कि अगर पूजा का गाना बॉर्डर पर सुनाया जाता है या वो खुद सीमा पर आती हैं तो वे किसी भी क़ीमत पर वहाँ पर नहीं खड़े रहेंगे। आतंकवादियों ने पाकिस्तान की सेना को साफ़ कह दिया है कि अगर उन्हें यहीं पर रोकना है तो किसी भी तरीक़े से ढींचैक पूजा को यहाँ से हटाना होगा। जब से सरकार की इस बात की जानकारी ढींचैक पूजा को लगी है वो काफ़ी ख़ुश हैं। उनका कहना है कि उन्हें बेहद ख़ुशी होगी कि वो सीमा पर जाकर देश के लिए कुछ काम कर पाए। हालाँकि बकवास न्यूज ने जबढींचैक पूजा से इस बारे में बात करने की कोशिश की तो उन्होंने बात करने से इनकार कर दिया। उनके PA का कहना था कि ये फ़िलहाल वो एक ऐसा गाना बनाने की कोशिश कर रही है जिसको सुनते ही कोई भी बेहोश हो जाए हालाँकि इससे पहले भी उनकी गानों से कई लोग बेहोश हो चुके हैं। लेकिन इस बार का लेवल कुछ ज्यादा होगा। क्योंकि ये पाकिस्तान के सेना और पाकिस्तान के आतंकवादियों को सुनाना है।

ये भी पढ़ें : भारत से मिली हार से दुखी पाकिस्तानी फैन ने कोर्ट में दायर की याचिका, PAK क्रिकेट टीम को बैन करने की मांग की
 ---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास 
©BakwasNews  

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...