कुमारस्वामी की अजीबोगरीब मांग से कर्नाटक के राज्यपाल परेशान, अक्कड़ बक्कड़ से बहुमत का फैसला करवाने की मांग पर अड़े कुमारस्वामी
ये भी पढ़ें : ज़्यादा बच्चे पैदा करने वालों को नहीं मिलेगी सब्सिडी, सरकार लाने वाली है जनसंख्या नियंत्रण कानून
कर्नाटक में कांग्रेस और JDS की सरकार पर ख़तरा मंडराता हुआ दिख रहा है। विपक्ष में बैठी भारतीय जनता पार्टी आरोप लगा रही है कि मुख्यमंत्री कुमारस्वामी के पास पूरे नंबर नहीं हैं। इसलिए उन्हें फ़्लोर पर अपना बहुमत सिद्ध करना होगा। वहीं, कुमारस्वामी इससे कहीं न कहीं परेशान होते हुए दिखाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद से उनकी सरकार पर लगातार ख़तरा मंडराता रहा है। सरकार बनने के बाद से भाजपा का आरोप है कि कुमारस्वामी के पास पूरे विधायक नहीं हैं। उनकी सरकार अल्पमत में चल रही है लेकिन वो हमेशा इन आरोपों को नकारते रहे हैं। वहीं कांग्रेस का भाजपा पर लगातार आरोप रहा है कि वो उनकी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही ये भी आरोप लगाया गया है कि ये भाजपा कांग्रेस और JDS के विधायकों को ख़रीदने की कोशिश कर रही है इसी को देखते हुए कुमारस्वामी को फ़्लोर पर अपना बहुमत सिद्ध करना है।
ये भी पढ़ें : हिंदू धार्मिक गुरु ने किया अभिनेत्री ज़ायरा वसीम का समर्थन, हिंदू अभिनेत्रियों को ज़ायरा से सीखने को कहा
इसी उठापटक के बीच में राज्यपाल भी लगातार सरकार को निर्देश दे रहे हैं वहीं स्पीकर की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोप लगाया जा रहा है कि ये पूरी तरीक़े से क़ानून का उल्लंघन किया जा रहा है। नियमों की अनदेखी की जा रही है। इसी को देखते हुए सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ कुमारस्वामी ने माँग की है कि भविष्य में अक्कड़ बक्कड़ से बहुमत का फैसला कराया जाए। बकवास न्यूज़ के विशेष सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़, कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ऐसा इसलिए चाह रहे हैं क्योंकि जैसा कि बचपन में ‘यअकड-बकड बोम्बे’’ कहने से जल्दी से गिनती पूरी हो जाती थी उसी तरीक़े से वो भी अपनी सरकार को जल्दी से बचा लेना चाहते हैं ।आप इसको ऐसे भी कह सकते हैं कि वो अपने सरकार ही नहीं है अपनी कुर्सी यानी अपनी गद्दी को भी बचा लेना चाहते हैं। यही वजह है कि ये इस तरीक़े के नियम क़ानून की बात कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें : तीन दिन तक कंगना ने ट्विटर पर किसी से झगड़ा नहीं किया, ट्विटर ने की अकाउंट हैक होने की जांच
फ़िलहाल तो आप ये भी कह सकते हैं कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री की गद्दी 22 तारीख़ पर बच गई है। क्योंकि, कर्नाटक विधानसभा 22 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी गई है। अभी देखना होगा कि इस दिन क्या हो पाता है। क्या सरकार बचेगी या सरकार जाएगी। इस पूरी ख़बर पर बनी रहेगी बकवास न्यूज़ की नज़र आप बने रहे हैं हमारे साथ।
ये भी पढ़ें : बारिश में धुला लड़कियों का मेकअप, बगैर मेकअप देख बीस लड़कों को लगा सदमा, अस्पताल में भर्ती
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें