सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हिंदू संगठन की मांग, सिर्फ भगवा टी शर्ट नहीं, धोती-कुर्ते में वर्ल्ड कप खेले टीम इंडिया

team india captain virat kohli with orange tshirt

ये भी पढ़ें : पाकिस्तान का आरोप, उसे ज़लील करने के लिए अगले विश्व कप में नेपाल की टीम शामिल करवाने की साज़िश रच रहा है भारत

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में भारतीय क्रिकेट टीम की चर्चा चारों तरफ़ है लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों के खेल से ज़्यादा खिलाड़ियों की जर्सी चर्चा का विषय बनी हुई है। क्रिकेट फ़ैन जहाँ खिलाड़ियों के प्रदर्शन की बात कर रहे हैं तो वहीं देश के नेता खिलाड़ियों की जर्सी के रंग में रंगे दिखाई दे रहे हैं। जर्सी के रंग को लेकर कई पार्टियों के नेताओं के अलग अलग बयान आ चुके हैं। सबकी अपनी-अपनी अलग-अलग माँगे हैं।अलग अलग समस्याएं हैं। किसी की कोई भी माँग को किसी की कोई भी समस्या होगी ICC ने साफ़ कर दिया है की जर्सी का रंग नियमों के मुताबिक़ बदला गया है और वो वैसा ही रहेगा किसी के कुछ कहने से वो नियमों में बदलाव करने वाले नहीं हैं। इसी बीच कुछ हिंदू संगठनों ने माँग की गई है कि भारतीय क्रिकेट टीम को धोती-कुर्ते में वर्ल्ड कप खेलना चाहिए। बकवास न्यूज़ से बात करते हुए एक संगठन ने कहा कि अगर हम भारतीय संस्कृति के हिसाब से चलें तो हमें धोती कुर्ते में रहना चाहिए और इसी के आधार पर सिर्फ़ टी शर्ट का रंग ही नहीं बल्कि पूरी टीम इंडिया को धोती कुर्ते में आ जाना चाहिए। इससे उनके खेल पर काफ़ी असर पड़ेगा।

ये भी पढ़ें : शिखर धवन की चोट राष्ट्रीय इमरजेंसी घोषित, परिवार से मिलने जाएंगे मोदी

टीम इंडिया की जर्सी को लेकर जब से बात चली है तब से भारत में बवाल हो रहा है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेताओं ने इसके पीछे केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार का हाथ बताया है। इन पार्टियों के नेताओं ने सीटों आरोप लगाते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी चाहती है कि टीम इंडिया भगवा कलर में खेले इसलिए ICC ने उनकी बात मानी है। साथ ही कई पार्टियों ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार क्रिकेट में भी भगवा राजनीति को शामिल करने की कोशिश कर रही है। जब मामला पढ़ा तो इसकी सफ़ाई देने के लिए ख़ुद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल सामने आई।

ये भी पढ़ें : भारत से मिली हार से दुखी पाकिस्तानी फैन ने कोर्ट में दायर की याचिका, PAK क्रिकेट टीम को बैन करने की मांग की

ये भी पढ़ें : Big Bakwas EXCLUSIVE - इंग्लैंड के होटल में ग्यारह बुर्क़ों की डिलिवरी हुई, पाकिस्तान टीम इसी होटल में ठहरी है

भारतीय टीम की नीली जर्सी इसलिए बदली गयी क्योंकि उसका मुकाबला इंग्लैंड से था, इंग्लैंड की जर्सी भी नीली है और आईसीसी के नियमों के मुताबिक चूंकि इंग्लैंड क्रिकेट वर्ल्ड कप का मेज़बान देश है इसलिए उसकी जर्सी की रंग नहीं बदला जाएगा बल्कि उसकी विरोधी टीम की जर्सी का रंग बदलेगा, इसीलिए भारतीय टीम की जर्सी का रंग सिर्फ इंग्लैंड वाले मैच के खिलाफ बदला गया, बाकी मैचों में टीम इंडिया अपनी नीली जर्सी के साथ ही खेलेगी


---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास 
©BakwasNews   

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...