ये भी पढ़ें : नासा का दावा, अरनब के बंद मुंह की तस्वीर खींचने वाला कैमरा बनाया
देश में जब भी प्रदूषण की बात आती है तो हम कई तरीक़े के प्रदूषण के बारे में सोचने लगते हैं। जैसे कि कुछ समय पहले राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण जोरों पर था वहीं कई बार हम अख़बार और TV में जल प्रदूषण के बारे में भी पढ़ते हैं। लेकिन शायद ही आपने कभी ध्वनि प्रदूषण की ज़्यादा चर्चा सुनी होगी। लेकिन अब ध्वनि प्रदूषण चर्चा का विषय बना हुआ है इसकी वजह है अर्नब। पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने एक चलान जारी करते हुए उन्हें हिदायत दी गई है कि ये ध्वनि प्रदूषण पर कंट्रोल करें अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो फिर उन्हें जुर्माना झेलना पड़ सकता है। पॉल्यूशन कंट्रोल बॉर्ड के अधिकारियों का कहना है कि हाल ही के दिनों में देखा गया है कि TV पर रात के नौ बजे काफ़ी शोर मचता है जिसको लेकर रात को 9 बजे ध्वनि प्रदूषण काफ़ी हो जाता है यही वजह है कि पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड को इस पर संज्ञान लेना पड़ा है।
ये भी पढ़ें : नया चैनल आएगा 'TIMES नाव', दिखाई जाएंगी सिर्फ दिल्ली-मुंबई में बारिश की खबरें
पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि रात नौ बजे के बाद ध्वनि प्रदूषण का स्तर काफ़ी बढ़ जाता है। ऐसा एक या दो बार नहीं बल्कि पिछले कई महीनों से देखा जा रहा है लेकिन वो अभी तक इस पर कार्रवाई नहीं कर पा रहे थे क्योंकि किसी की तरफ़ से उन्हें शिकायत नहीं मिली थी। लेकिन, हाल ही में राजधानी दिल्ली के तिलक नगर में रहने वाले रमेश ने पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड को इसकी शिकायत दी कि उनके पड़ोसी 9 बजे TV की आवाज़ को कम करने की बजाए TV की आवाज़ को बढ़ा देते हैं जिसकी वजह से उन्हें ख़ासी परेशानी होती है। जब कंट्रोल बोर्ड के अधिकारी उसके घर पहुँचे तो पड़ोसी का कहना था कि उसकी TV की आवाज़ बिलकुल नॉर्मल है लेकिन TV के अंदर आवाज़ अपने आप बढ़ जाती है।
ये भी पढ़ें : मुंबई में अब ओला-ऊबर की चलेगी नाव वाली टैक्सी, पेटीएम से पेमेंट करने पर मिलेगा कैशबैक
जब अधिकारियों ने इसकी जाँच की तो उन्हें कुछ भी नहीं मिला। काफ़ी जाँच करने के बाद अधिकारियों ने पाया कि TV में कोई ख़राबी नहीं है बल्कि TV के अंदर ही कोई समस्या है जिसके बाद अधिकारियों का ध्यान अर्नब की आवाज़ की ओर गया। जिसके बाद अधिकारियों ने तय किया कि ये ध्वनि प्रदूषण के नियमों का उल्लंघन है। इसको देखते हुए उन्होंने तुरंत करने को नोटिस जारी कर दिया। हालाँकि अभी तक अर्नब की तरफ़ से इस पूरे मामले पर कोई भी सफ़ाई नहीं आयी है। इस पूरी ख़बर पर बनी रहेगी बकवास न्यूज़ की नज़र आप बने हमारे साथ।
ये भी पढ़ें : बारिश का पानी जमा होने वाली जगह को देखने के लिए टिकट लगाएगी दिल्ली सरकार
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें