सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बिना पूछे काट दी मूंछें तो बंदे ने ठोका नाई पर केस, हज्जाम संगठन ने इलाके में कटिंग और शेविंग का किया बहिष्कार

Barber booked for shaving off moustache in Nagpur
किरण ठाकुर पहले मूंछों के साथ फिर बिना मूंछों के 
ये भी पढ़ें : 200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

आप अक्सर नाई के पास सेविंग या बाल कटवाने के लिए जाते हैं। लेकिन शायद ही आपने कभी ऐसा सुना होगा कि नाई ने आपसे बिना पूछे आपकी मूंछे काट दी हों। आप अंदाज़ा लगाइए अगर ऐसा हो जाए कि आप से बिना पूछे   आपकी मूंछो को काट दे तो आप क्या करेंगे! ज़ाहिर सी बात है आप नाराज़ हो जाएंगे ग़ुस्सा भी आ सकता है लेकिन महाराष्ट्र के नागपुर में एक नाई ने बिना पूछे ही एक व्यक्ति की जब मूंछ काट दी तो उस शख्स ने नाई के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई दी। दरअसल नागपुर में किरण ठाकुर नाम के शख्स, जिनकी ऊपर तस्वीर लगी है, वो नाई के यहां दाढ़ी बनवाने पहुंचे, किरण का आरोप है कि नाई ने बिना पूछे उन मूंछों को सफाचट कर दिया जिन पर उन्हें कई सालों से नाज़ था, जिन पर वो दिन भर में कम से कम 50 बार ताव दिया करते थे, बस फिर क्या था नाई सुनील लक्ष्णे के खिलाफ उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी, पुलिस शिकायत होते ही नागपुर के कनहन इलाके में बवाल शुरू हो गया, नाई सुनील के समर्थन में पूरा हज्जाम संगठन सामने आ गया

ये भी पढ़ें : ज़्यादा बच्चे पैदा करने वालों को नहीं मिलेगी सब्सिडी, सरकार लाने वाली है जनसंख्या नियंत्रण कानून

सारे के सारे नाइयों में सड़कों पर तो उतरने का फैसला नहीं किया लेकिन उन्होंने फ़ैसला किया कि अब किसी के भी बाल ओर सेविंग नहीं बनाई जाएगी। ना किसी के बाल काटे जाएंगे ना किसी को मेकअप लगाया जाएगा जो जैसा है वैसा ही रहेगा। हज्जाम संगठन का कहना है कि उनके बंदे के खिलाफ लगे आरोप झूठे हैं, उसने किरण ठाकुर से मूंछें साफ करने से पहले पूछा था, किरण के हां कहने के बाद ही उसकी मूंछों को नाई ने सफाचट किया था, अब पूरे इलाके लोग परेशान हैं क्योंकि हज्जामों ने हड़ताल कर दी है, सबसे ज्यादा परेशान तो वो लड़के हो रहे हैं जिनका रोज़ाना तीन-चार घंटे ब्यूटी पार्लर में बिताते थे, क्योंकि इसी की वजह से उन्हें आस रहती थी कि शायद उनका कुछ भला हो जाए, अब ये लड़के भी बेहद नाराज़ हैं

ये भी पढ़ें : हिंदू धार्मिक गुरु ने किया अभिनेत्री ज़ायरा वसीम का समर्थन, हिंदू अभिनेत्रियों को ज़ायरा से सीखने को कहा

kiran thakur Nagpur
किरण ठाकुर को अपनी मूंछों पर बेहद नाज़ था
ये भी पढ़ें : तीन दिन तक कंगना ने ट्विटर पर किसी से झगड़ा नहीं किया, ट्विटर ने की अकाउंट हैक होने की जांच

लड़कों का कहना था कि उन्हें सुंदर न दिखने की सज़ा क्यों दी जा रही है उनका मेकअप होना चाहिए लेकिन किसी ने किसी की कोई बात नहीं सुनी। सभी की माँग थी न्याय होना चाहिए और जब तक उनके साथी को न्याय नहीं मिलेगा वे सब हड़ताल पर रहेंगे। नागपुर को संतरों का शहर कहा जाता है लेकिन आज संतरों के इस शहर में हर कोई लाल पीला नज़र आ रहा है। गुस्से से लोगों का चेहरा लाल होता जा रहा है वजह है या हजामों ने किसी की सुनवाई से इनकार कर दिया है वे अपने न्याय की माँग कर रहे हैं। तो रोज़ाना दफ्तर जाने वालों की भी अपनी माँग है जैसे तैसे करके सेविंग ना बनने से परेशान हैं तो पार्टी में ना जाने वाले लोगों का भी यही हाल है।

ये भी पढ़ें : बारिश में धुला लड़कियों का मेकअप, बगैर मेकअप देख बीस लड़कों को लगा सदमा, अस्पताल में भर्ती
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास 
©BakwasNews  

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...