सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हिंदू धार्मिक गुरु ने किया अभिनेत्री ज़ायरा वसीम का समर्थन, हिंदू अभिनेत्रियों को ज़ायरा से सीखने को कहा

zaira waseem actress

ये भी पढ़ें : हिंदू संगठन की मांग, सिर्फ भगवा टी शर्ट नहीं, धोती-कुर्ते में वर्ल्ड कप खेले टीम इंडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री जायरा वसीम ने हाल ही में बॉलीवुड को अलविदा कह दिया। इस युवा अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके ये बात कही। इसके बाद से पूरे देश में इसको लेकर चर्चाएँ तेज हो गई थी। अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के नेता अलग-अलग बयान दे रहे हैं। एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। कोई इसे धर्म से जोड़ रहा है और कोई इसे मज़हब से जोड़ रहा है तो कोई इसे जायरा की निजी राय बता रहा है। वहीं इसी बीच धर्म गुरुओं ने भी बोलना शुरू कर दिया है। स्वामी चक्रपाणि ने भी अपना एक अलग ही बयान दिया है जिसमें उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्रियों को निशाना बनाया है। हिन्दू सम्राट स्वामी चक्रपाणि का कहना है कि हिंदू अभिनेत्रियों को वसीम जायरा से कुछ सबक़ लेना चाहिए और उन्हें भी बॉलीवुड छोड़ देना चाहिए। स्वामी जी ने ये बाद सोशल मीडिया पर अपने एक ट्वीट के ज़रिए कही।

ये भी पढ़ें : साध्वी प्रज्ञा को पाकिस्तान सीमा पर भेजने की तैयारी, श्राप से आतंकियों को मारने का सीक्रेट प्लान लीक
swami chakrapani hindu mahasabha
स्वामी चक्रपाणी
ये भी पढ़ें : गंगा जमुनी तहजीब बचाने के लिए कावंड़ियों ने की तोड़फोड़, कहा- सभ्य भारत की कमी महसूस नहीं होने देंगे

अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि ने ट्वीट करके लिखा, “धार्मिक आस्था के लिए फिल्म अभिनेत्री जायरा द्वारा फिल्म से किनारा करना प्रशंसनीय,हिन्दू अभिनेत्रीयों को भी जायरा से प्रेरणा लेनी चाहिए- स्वामी चक्रपाणि।” बता दें, जायरा ने रविवार को एक सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा था जिसमें उन्होंने पोस्ट करके यह ऐलान किया था कि वह बॉलीवुड में काम नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि उनका काम उन्हें अल्लाह के रास्ते पर चलने से रोकता है।

ये भी पढ़ें : वंदे मातरम सिखाने के लिए खुले कोचिंग सेंटर, 300 रूपए फीस लेकर पक्का राष्ट्रभक्त बनाने का दावा

स्वामी चक्रपाणी का ट्वीट
ये भी पढ़ें : Alexa से पूछा राम मंदिर कब बनेगा, जवाब ने उड़ाए युवक के होश

इसके बाद से राजनीति तेज हो गई थी और हर कोई अपने तरीक़े से बयान दे रहा था समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म ख़ान ने इस मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि इस्लाम जिस्म की नुमाइश करने की इजाज़त नहीं देता। एक पुरानी कहावत है जितने नेता उतनी बाद जितने मुँह उतनी बात। हर कोई अपने तरीक़े से सोच रहा है। अपने तरीक़े से बयानबाजी कर रहा है लेकिन इस पूरे मुद्दे पर आप क्या सोचते हैं हमें कॉमेंट बॉक्स में लिखकर ज़रूर बताएँ। इस पूरी ख़बर पर बनी रहेगी बकवास न्यूज़ की नज़र। आप बने अपने रहे हमारे साथ ।

ये भी पढ़ें : अयोध्या में एयरपोर्ट बनेगा, उतरने वाले सभी जहाज़ों को पुष्पक बुलाया जाएगा

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास 
©BakwasNews   

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...