ये भी पढ़ें : तो इसलिए विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तान ने किया वापस
काश़ !! बातों से ही सब कुछ हो जाता है तो ना किसी को मेहनत करनी पड़ती है और न कुछ काम करना पड़ता। सब कुछ अपने आप ही हो जाता है। पाकिस्तान के मंत्री पर ये बात बिलकुल सटीक बैठती है। हाल ही में भारत में चंद्रयान को चाँद पर भेजा जिसके बाद पाकिस्तान भी लगातार अपने लोगों को दिलासा देने में लगा है कि वो भी चाँद पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में इन दिनों ख़ुद के हालात से ज्यादा भारत की बात की जा रही है। भारत द्वारा चंद्रयान 2 के सफल परीक्षण के बाद पाकिस्तान के लोग अपनी सरकार से पूछ रहे हैं कि ऐसा मौका कब आएगा जब कोई पाकिस्तान अपना स्पेस सेंटर बनाएगा, अपने अंतरिक्ष यात्री भेजेगा, कब तक पाकिस्तान इसके लिए चीन की जी हूज़ूरी करता रहेगा, इन्हीं सवालों से परेशान होकर पाकिस्तान के साइंस एंड टेक्नोलॉजी मंत्री चौधरी फवाद हुसैन का बयान आया और ऐलान कर दिया कि आने वाले दो - तीन सालों में वो भी चाँद पर पहुँच जाएंगे। चाँद पर उनके भी लोग पहुंचेंगे, उनके भी वैज्ञानिक पहुंचेंगे।
ये भी पढ़ें : पाकिस्तान का आरोप, उसे ज़लील करने के लिए अगले विश्व कप में नेपाल की टीम शामिल करवाने की साज़िश रच रहा है भारत
जैसे ही फवाद हुसैन ने ये ऐलान किया, पाकिस्तान के लोग ही उनका मज़ाक उड़ाने लगे, सोशल मीडिया पर ट्वीट्स और पोस्ट्स की बाढ़ आ गयी जिसमें पाकिस्तान के चांद पर जाने का मज़ाक उड़ाया गया, वैसे ये अलग बात है कि अभी तक पाकिस्तान में किसी भी तरीक़े का कोई स्पेस सेंटर तैयार होना तो दूर की बात है बल्कि कुछ भी काम नहीं किया जा सका है। लेकिन पाकिस्तान के मंत्री ने पाकिस्तान के लोग एक दिन में ही जागते हुए सपने दिखा दिए। पाकिस्तान के मंत्री जी ने मीडिया के सामने कहा कि वो जल्द चाँद पर जाने वाले लोगों के आवेदन माँगेंगे। जिसके बाद कई लोगों ने आवेदन किया।
ये भी पढ़ें : PUBG से पाकिस्तान सिखा रहा था अपने पायलटों को लड़ाकू विमान उड़ाना, भारत के हमला करने पर मोबाइल ढूंढने लगे पाकिस्तानी पायलट
ये भी पढ़ें : भारत से मिली हार से दुखी पाकिस्तानी फैन ने कोर्ट में दायर की याचिका, PAK क्रिकेट टीम को बैन करने की मांग की
बकवास न्यूज़ को अपने बेहद पुख्ता सूत्रों से जानकारी मिली है कि चांद पर भेजे जाने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री का नाम ना सिर्फ फाइनल हो चुका है बल्कि उनकी ट्रेनिंग भी शुरू हो गयी है, चांद पर पहली बार पाकिस्तानी झंडा फहराने वाले होंगे चांद नवाब, वही चांद नवाब जिनकी रिपोर्टिंग के चर्चे दुनिया के हर कोने में है, ईद पर की गयी उनकी स्टोरी को दुनिया भर में करोड़ों लोगों ने देखा है, पत्रकारिता सिखाने वाले कई संस्थानों ने तो बाकायदा उनकी इस रिपोर्टिंग को अपने सिलेबस में शामिल किया है, चांद नवाब के इस वीडियो के ज़रिए वो छात्रों को बताते हैं कि कैसे रिपोर्टिंग नहीं करनी चाहिए, पाकिस्तान के लोगों ने जब चांद नवाब के चांद पर जाने की खबर सुनी तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है, उनके मुताबिक इससे बेहतर कैंडिडेट हो ही नहीं सकता क्योंकि पाकिस्तान के झंडे पर भी चांद है और चांद नवाब के नाम में भी चांद है
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें