ये भी पढ़ें : दिल्ली में सही इंडिकेटर दे कर गाड़ी मोड़ने पर हुआ चालान
नए ट्रैफ़िक नियम लागू होने के बाद से हर कोई इन्हें फ़ॉलो कर रहा है। वजह सबको पता है अगर किसी ने इन ट्रैफ़िक नियमों को लागू नहीं किया तो 10 गुना तक चालान कट सकता है। लेकिन, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इन्हें अनदेखा कर रहे हैं। हाल ही में अरनब गोस्वामी को प्रदूषण फैलाने के लिए 1, लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें लगातार वार्निंग मिल रही थी जिसे वो लगातार इग्नोर करलरहे थे। यही कारण है कि आप उन्हें एक लाख रुपये का जुर्माना छेड़ना होगा अगर वो जल्द ही इसे जमा नहीं करते हैं तो ये और भी बढ़ जाएगी। एक मोहल्ले में रहने वाले लोगों के मुताबिक, रात नौ बजे के बाद से उनके घर के आस पास ध्वनि प्रदूषण का स्तर काफ़ी ज़्यादा बढ जाता है और जो उनके कानों के लिए काफ़ी ख़तरनाक है। एक युवक का तो यहाँ तक कहना था कि उनके बुजुर्ग चाचा की सुनने की शक्ति इसी वजह से चली गई। आज 90 साल के ये बुजुर्ग सुन नहीं सकते हैं।
ये भी पढ़ें : इकोनॉमी संभालने के लिए लगाई जाएगी एनडीआरएफ की टीम
ये भी पढ़ें : खराब अर्थव्यवस्था पर बोली सरकार - बाढ़ की वजह से फिसल गई जीडीपी
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें