ये भी पढ़ें : ग्रेटर नोएडा में युवक ने कार पर नहीं लिखवाई जाति, घरवालों ने रिश्ता तोड़ा
राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में क्राइम कि कई सारी घटनाएँ सामने आयी हैं। जिसके बाद से दिल्ली के लोग हैरान हैं, परेशान है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली के लोग प्याज़ की क़ीमतों से भी परेशान हैं। क्योंकि, बीस रुपये किलो बाज़ार में मिलने वाला प्याज़ अब 80 को पार कर गया है। जिसके कारण लोगों की रसोई का बजट बढ़ता जा रहा है। ऐसा कहा जाने लगा है कि जिसके पास प्याज़ है वही रईस है। क्योंकि पैसे वाले लोग ही अब इस महँगाई के ज़माने में प्याज़ ख़रीद पा रहे हैं। मतलब ये हुआ कि जिसके प्याज़ है वो अमीर है। इस हिसाब से प्याज़ की दुकान करने वाले अपने आपको अमीर समझ रहे हैं। इतना अमीर कि वो ख़ुद को किसी से कम नहीं समझते हैं। क्योंकि उनके पास प्याज़ की कई सारी बोरियां रखी है। लेकिन हाल ही में राजधानी दिल्ली की एक दुकान में चोरी हो गई और एक बोरी प्याज़ को चोर ग़ायब कर ले गए। कुछ लोगों का कहना है कि चोर थे तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि सोसाइटी की ही कुछ महिलाएँ थी जिन्होंने इस चोरी को अंजाम दिया। क्योंकि वो इतना महँगा प्याज़ नहीं ख़रीद सकती थी।
ये भी पढ़ें : मोदी सरकार प्रदूषण टेस्ट में फ़ेल, विदेशी एजेंसी की रिपोर्ट
इसी को देखते हुए चोरी की गई। मतलब ये हुआ कि जिसके प्याज़ है वो अमीर है तो इस हिसाब से प्याज़ की दुकान करने वाले अपने आपको अमीर समझ रहे हैं। इतना अमीर कि वो ख़ुद को किसी से कम नहीं समझते हैं। क्योंकि उनके पास प्याज़ की कई सारी बोरियां रखी हैं। लेकिन हाल ही में राजधानी दिल्ली की एक दुकान में चोरी हुई है और एक बोरी प्याज़ को चोर ग़ायब कर ले गए। कुछ लोगों का कहना है कि चोर थे तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि सोसाइटी की ही कुछ महिलाएँ थी जिन्होंने इस चोरी को अंजाम दिया। क्योंकि वो इतना महँगा प्याज़ नहीं ख़रीद सकती थी। इसी को देखते हुए उन्होंने रात के अंधेरे का फ़ायदा उठाते हुए प्याज़ की एक बोरी को ही चुरा लिया। इसके बाद जब ये मामला पुलिस में पहुँचा तो प्याज़ की दुकान करने वाले माल के मालिकों ने पुलिस से गुहार लगायी कि उनकी जान को ख़तरा है।
ये भी पढ़ें : विधानसभा चुनाव से पहले एक लाख लीटर रायता ख़रीदेगी आम आदमी पार्टी , केजरीवाल बना रहे हैं खास योजना
उनकी प्याज़ की दुकान को ख़तरा है। इसी को देखते हुए उन्हें जल्द से जल्द सुरक्षा मुहैया कराई जाए। दिल्ली पुलिस ने इनकी बात को मानते हुए दुकानों के बाहर कई पुलिसवाले खड़े कर दिए हैं ताकि कोई भी प्याज़ की चोरी न कर सके। अभी देखना होगा कि दिल्ली पुलिस प्याज की सुरक्षा कितने दिनों तक कर पाती है। इस पूरी ख़बर पर बनी रहेगी बकवास न्यूज की नज़र आप बने रहे हमारे साथ।
ये भी पढ़ें : अरनब गोस्वामी पर लगा 1 लाख का जुर्माना, ध्वनि प्रदूषण के लिए दोषी पाए गए
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें