ये भी पढ़ें : शिवसेना का बयान - हिंदुत्व के नाम पर मिले वोट तो पुल गिरने पर जवाब क्यों दें, राज ठाकरे ने कहा- उत्तर भारतीयों की वजह से टूटा पुल
प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी पूरी दुनिया भर के दौरे कर चुके हैं और वह अपने काम की तारीफ करने से
कभी भी पीछे नहीं हटते हैं। कई बार देखा गया है कि जब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी से जाने अनजाने में कोई गलती हो जाती है तो इसका ठीकरा वह कांग्रेस पार्टी पर
फोड़ते हैं और साथ में नेहरू का नाम भी घसीटा लेते हैं। पिछले कई दिनों से
कांग्रेस पार्टी सवालों के जवाब देती रही है कि नेहरू को मामले में खबर आ रही है
कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंडित नेहरू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकते
हैं। बताया जा रहा है कि काफी दिनों से की जा रही तैयारियां सफल नहीं हो पा रही है, जिससे मंत्री नरेंद्र
मोदी ने यह फैसला किया है। अभी देखना होगा कि पीएम मोदी यह फैसला लेंगे और नेहरू
के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा जब भी है भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र
मोदी भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरु के खिलाफ के खिलाफ बातें करने लगते
हैं। कश्मीर के मुद्दे पर लगातार भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पार्टी को दोष देते
रही है वहीं उनके खिलाफ बातें होती रहीं हैं।
भारतीय
जनता पार्टी के कई नेता पंडित नेहरू पर संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत की एंट्री पर
भी सवाल उठाते हैं। कई बार आरोप लगाया जाता है कि नेहरू की वजह से भारत संयुक्त
राष्ट्र संघ में अपनी जगह नहीं बना पाया। क्योंकि पंडित नेहरू ने इनकार कर दिया।
साथ ही पंडित नेहरू ने चाइना का नाम आगे बढ़ा दिया। हाल ही में चाइना ने पाकिस्तान
के आतंकवादी अजहर मसूद को आतंकी मानने से इनकार करते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ में
चौथी बार अड़चन डाली। इसी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पर हमलावर है
खुद की कमजोरी को ना बताने वाली भारतीय जनता पार्टी सीधे-सीधे आरोप लगा रही है कि
यह सब कांग्रेस पार्टी के नेताओं की वजह से हुआ।
अगर नेहरू भारत को संयुक्त राष्ट्र संघ में जगह दिलवा देते तो आज यह नौबत
नहीं आती। इसलिए पूरा दोष नेहरू पर दिया जा रहा है। कुछ विशेष सूत्रों से पता चला
है कि इन्हीं आरोपों की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नेहरू के खिलाफ अविश्वास
प्रस्ताव ला सकते हैं।
बकवास
न्यूज़ ने जब इस पूरे मामले के बारे में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से बात करने
की कोशिश की तो किसी ने भी बोलने से इंकार कर दिया। नाम नहीं बताने की शर्त पर
भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने बताया कि वह विचार कर रहे हैं कि नेहरू के खिलाफ
अविश्वास प्रस्ताव लाया जाए। अगर ऐसा हो जाता है तो 2019 लोकसभा चुनाव में
उन्हें जबरदस्त फायदा मिलेगा। क्योंकि वह पहले से ही लगातार कांग्रेस पार्टी और
नेहरू पर हमलावर है अभी देखना होगा कि आने वाले समय में क्या कुछ होता है। पूरी
खबर पर बनी रहेगी बकवास न्यूज की नजर आप बने रहे हमारे साथ।
ये भी पढ़ें : ये जो देश है मेरा (एक पॉलिटिकल कहानी)
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें