ये भी पढ़ें : नासा का दावा, अरनब के बंद मुंह की तस्वीर खींचने वाला कैमरा बनाया
नासा के वैज्ञानिकों ने भारत सरकार को चिट्ठी लिखी, भारतीय पंडितों की वजह से रिसर्च नहीं कर पा रहे हैं, दुनिया की सबसे बड़ी स्पेस ऐजेंसी नासा के वैज्ञानिकों ने भारत सरकार को चिट्ठी लिखी है, चिट्ठी में वैज्ञानिकों ने लिखा है कि भारतीय पंडितों की वजह से वो ग्रहों पर ठीक से रिसर्च नहीं कर पा रहे हैं, वैज्ञानिकों ने तुरंत इन पंडितो पर रोक लगाने की मांग की है... नासा के वैज्ञानिकों का कहना है कि जब वो ग्रहों पर रिसर्च कर रहे होते हैं तभी कोई न कोई पंडित पूजा करके इन ग्रहों की चाल बदल देता है, जिससे उनकी सारी रिसर्च खराब हो जाती है... इसलिए इस पर तुरंत रोक लगाई जानी चाहिए
ये भी पढ़ें : भारत में खाली रोड पर हॉर्न क्यों बजाते हैं लोग, नासा के वैज्ञानिक करेंगे जांच
भारत सरकार को भेजी चिट्ठी में वैज्ञानिकों ने बताया है कि कई पर जो ग्रहों की इतनी पूजा हो जाती है कि वो उछल कर दूसरे ग्रह के पास पहुंच जाता है... जिसकी वजह से सारी रिसर्च अस्त व्यस्त हो जाती है, एक वैज्ञानिक रिचर्ड ने बकवास न्यूज़ को बताया कि वो शनि ग्रह के छल्लों को टेलीस्कोप से देख रहे थे, अचानक शनि की चाल उल्टी हो गई... जानकारी जुटाने पर पता चला कि किसी ने भारत में शनि के प्रकोप से बचने के लिए हवन किया है... इसी वजह से ग्रह अजीब बर्ताव करने लगा
ये भी पढ़ें : मोदी का योग देखने आए एलियन, लोग बोले- बात वहां तक पहुंच गई
ये भी पढ़ें : गूगल मैप पर मिली वो जगह जहां से प्रधानमंत्री मोदी का पुराना नाता नहीं
रिचर्ड ने जब जानकारी इकट्ठा की तो पता लगा कि कई दूसरे वैज्ञानिक भी इसी वजह से परेशान हैं... एक वैज्ञानिक ने बताया कि किसी ने ब्रहस्पति की कोई ऐसी पूजा की है कि उस ग्रह पर आंधी-बारिश तक बंद हो गई है... इसे तुरंत रोका जाना चाहिए... हालांकि भारत सरकार ने नासा को कह दिया है कि वो किसी भी तरह की ग्रह पूजा रोकने नहीं जा रहे हैं... साथ ही नासा को सलाह दी है कि वो बनारस आ कर ग्रहों के बारे में ज़्यादा जानकारी जुटा सकते हैं...
ये भी पढ़ें : IIT ने शुरू किए जुगाड़ तकनीक इस्तेमाल करने वालों के लिए नए डिग्री कोर्स
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें