सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं

chief minister of delhi arvind kejriwal
दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलान के लिए केजरीवाल आमरण भूख हड़ताल पर बैठने वाले थे
ये भी पढ़ें : कांग्रेस नेता ने बीवी से मांग लिया सबूत, ठंड में सड़क पर बिताई रात

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कुछ दिन पहले ऐलान किया था कि वह मार्च के पहले सप्ताह में अनशन पर बैठने वाले हैं। लेकिन, कुछ ही दिनों के बाद उन्होंने अपने एलान को वापस करते हुए दोबारा घोषणा की कि वह अब अनशन पर नहीं बैठेंगे। अनशन के लिए तारीख और दिन और समय वह बाद में निर्धारित करेंगे।  बताया जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं। इसी को लेकर वह भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार पर दबाव बनाना चाहते हैं। इसीलिए वह अनशन करना चाहते थे।

 ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा

ये भी पढ़ें : दारू छोड़ने का ऐलान करने वाले भगवंत मान के सम्मान में आम आदमी पार्टी शुरु करेगी 'त्याग सम्मान'

अनशन के पीछे मीडिया में कई तरीके की खबरें आई। उनके विरोधियों ने इसे केजरीवाल की कमजोरी बताते हुए उन पर निशाना साधा। वहीं, अब सूत्रों से खबर मिली है कि अरविंद केजरीवाल ने मौसम को देखकर अपना मूड बदला था। राजधानी दिल्ली के मौसम का मिज़ाज हाल ही के कुछ दिनों में लगातार बदलता जा रहा है। कभी दिन में धूप होती है तो वहीं कभी सुबह होते ही बारिश होने लगती है और बारिश के साथ साथ ओले भी लगातार गिर रहे हैं। बारिश के इस मौसम में कई लोग पकौड़े खाते हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी पकौड़े पसंद है। कई बार उन्हें पकोड़े खाते हुए देखा भी गया है। इसी को देखते हुए अरविंद केजरीवाल ने फैसला किया कि बारिश के मौसम में वो अऩशन नहीं कर सकते। क्योंकि, बारिश के मौसम में पकोड़े खाए जाते हैं और वह इस मौके से चूकना नहीं चाहते। यही वजह है कि उन्होंने अपने अनशन को डाल दिया।

ये भी पढ़ें : गेम ऑफ थ्रोन्स के निर्माता आम आदमी पार्टी पर बनाएंगे सीरीज़

rainy season in delhi

पिछले कुछ दिनों से बारिश ने दिल्ली का मौसम बेहद सुहाना कर दिया है
ये भी पढ़ें : म्यूज़ियम में रखा जाएगा केजरीवाल के धरने वाला सोफा, एलजी ने फाइल क्लीयर की

अरविंद केजरीवाल ने अपने अनशन को टालने का फैसला किया तो विपक्षी पार्टियां कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी उन पर हमलावर हो गई। आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि वह अनशन का ढोंग कर रहे थे। अनशन का मतलब होता है कुछ भी ना खाना। लेकिन, अगर कोई शख्स खाने के लिए ही अनशन ना करें तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वह कितना अनशन कर सकता है। हालांकि इस पूरे मामले पर आम आदमी पार्टी की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है। अभी देखना होगा कि अब दोबारा ऐसा मौसम कब आता है जब बारिश नहीं होगी और अरविंद केजरीवाल दोबारा से अनशन की घोषणा करेंगे। इस खबर पर बनी रहेगी हमारी नजर आप बनें रहें हमारे साथ।

ये भी पढ़ें : मॉनसून आने के बाद भी दिल्ली में बारिश नहीं, केजरीवाल देंगे मौसम विभाग के बाहर धरना

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास 
©BakwasNews

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...