 |
| फुटबॉल वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद ब्राज़ील के खिलाड़ी |
फीफा वर्ल्ड कप से ब्राज़ील के बाहर होने से भारतीय फैन्स काफी निराश हैं... उन्हें ज़्यादा निराशा इस बात की है कि अब उन्हें नक्शे में बेल्जियम ढूंढना पड़ेगा... वर्ल्ड कप देखने वाले ज़्यादातर फैन्स को नहीं पता कि बेल्जियम किस महाद्वीप में है... ब्राज़ील से हारने के बाद ज़्यादातर दर्शकों ने सबसे पहले गूगल मैप पर यही देखा कि आखिर बेल्जियम देश कहां है, वहां कौन सी भाषा बोली जाती है... और वहां जाने के लिए सबसे सस्ता एयर टिकट कितने का होगा... कई दर्शकों ने इस बात पर भी नाराज़गी जताई कि उन्होंने बड़ी मुश्किल से ब्राज़ील के 4 खिलाड़ियों के नाम याद किए थे... अब वो टीम भी बाहर हो गई है तो उन्हें नए नाम याद करने पड़ेंगे
 |
| रूस में चल रहे फुटबॉल वर्ल्ड कप में बेल्जियम ने ब्राज़ील को 2-1 से हरा दिया |
बाग़पत में इंजीनियरिंग कर रहे सुद्दी ( असली नाम सुदेश लखनपाल ) ने बताया कि वर्ल्ड कप शुरू होते ही उन्होंने सबसे पहले स्पेन के खिलाड़ियों के नाम याद किए... लेकिन वो बाहर हो गई... फिर उसने अर्जेंटीना के मेसी के वीडियो देख देख कर लोगों पर रौब झाड़ना शुरू किया लेकिन अर्जेंटीना भी बाहर हो गई... उसे आखिरी उम्मीद ब्राज़ील से थी जिसके 3-4 खिलाड़ियों के नाम उसने रट लिए थे... अब ब्राज़ील भी बाहर हो गई है तो उसे फिर नए नाम याद करने पड़ेंगे, दिल्ली में बेल्जियम दूतावास ने बताया है कि उनके पास सुबह से ही अंजान लोगों के फोन आ रहे हैं...कई लोगों ने दूतावास से पूछा कि ‘बेल्जियम पड़ता कहां है’
 |
| नहीं पता बेल्जियम कहां हैं तो तस्वीर में लाल घेरे को ढूंढें |
वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के चावड़ी बाज़ार में स्टेशनरी की दुकान चलाने वाले सौरव खंडेलवाल ने बताया कि मैच के बाद बेल्जियम के नक्शा ज़्यादा बिक रहा है... दूर दूर से लोग बेल्जियम के झंडे और पूर्व प्रधानमंत्रियों के बारे में जानकारी की बुकलेट खरीदने आ रहे हैं... साथ ही उन्होंने बताया कि ब्राज़ील के झंडों को वापस करने आ रहे लोगों को उन्होंने साफ कह दिया है कि बिका हुआ माल वापस नहीं होगा... इसके साथ ही बाज़ार में क्रोएशिया के झंडों के बारे में लोग पूछ रहे हैं... गूगल ने भी बताया है कि बेल्जियम की जीत के बाद लोग क्रोएशिया का नक्शा भी तेज़ी से ढूंढ रहे हैं... कई लोग क्रोएशिया के दूतावास का पता भी पूछते नज़र आ रहे हैं
©BakwasNews
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें