 |
| महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के मुखिया राज ठाकरे |
राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना अब लोगों को पढ़ाएगी...एमएनएस तोड़फोड़ के कई कोर्स ले कर आएगी जिससे लोगों को ये सिखाया जाए कि आखिर तोड़फोड़ कैसे और किन मुद्दों पर करनी है... साथ ही ये भी बताया जाएगा कि किस मुद्दे की तोड़फोड़ के लिए क्या हथियार ले कर जाने हैं... सड़कों पर गड्ढों के विरोध में तोड़फोड़ से लेकर गैर मराठी लोगों तक से बदसलूकी के लिए क्लास ली जाएंगी...इसके साथ ही कोर्स में बताया जाएगा कि किन मुद्दों पर हंगामा करने से जेल नहीं होगी... बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस खुद बीच बीच में लेक्चर लेने आया करेंगे
जब से महाराष्ट्र नव निर्माण सेना अस्तित्व में आई है उसने तोड़फोड़ को नई परिभाषा दी है... माना जा रहा है राज ठाकरे को खुद नहीं मालूम कि उनके कार्यकर्ता आखिर गिरफ्तार क्यों नहीं होते... उनके एक सलाहकार ने बताया है कि ठाकरे को लगने लगा है कि उनके कार्यकर्ता असल में पॉज़िटिव हंगामा करते हैं जिसकी वजह से सरकार भी साथ देती नज़र आती है... यही सोच कर ठाकरे ने फैसला किया है कि वो इस विद्या से दूसरों को भी ज्ञान देंगे
 |
| मनसे के कार्यकर्ता फेरीवालों पर अपना दादागीरी दिखाते हुए |
मनसे के एक कार्यकर्ता ने बताया कि वो ऑटो रिक्शा, टोल जैसे मुद्दों पर गर्मी में बड़ी मेहनत से हंगामा करता था... लेकिन नई रणनीति की वजह से उसने ए.सी. थियेटरों और रात में सड़कों के गड्ढ़ों में तोड़फोड़ की... इससे वो अपना काम बेहतर कर पा रहा है... ये सब राज भाऊ की तोड़फोड़ विद्या प्रसार रणनीति की वजह से हुआ है... बताया जा रहा है कि मनसे के तोड़फोड़ स्कूल में कई बिल्डिंगों, स्मारकों, और ऑटो टैक्सी के पुतले भी लगाए जाएंगे ताकि उन्हें बेहतर प्रशिक्षण दिया जा सके
 |
| अपने कार्यकर्ताओं के साथ मनसे प्रमुख राज ठाकरे |
कोर्स तैयार कर रहे एक शर्त ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि डिप्लोमा में सिर्फ कॉलर पकड़ कर ऑटो तोड़ने का प्रशिक्षण दिया जाएगा... जबकी तीन साल की डिग्री कोर्स में हंगामा, आगज़नी, मार-पीट, कांच तोड़ना, कुर्सी मेज़ जलाना और बिल्डिगों की खिड़की दरवाज़े तोड़ना सिखाया जाएगा... संस्थान में न सिर्फ थ्योरी बल्कि प्रैक्टिकल भी होगा... और पढ़ने वालों को मनसे के कार्यकर्ता के तौर पर इंटर्नशिप भी दी जाएगी ताकि वो किसी भी राजनैतिक पार्टी का आराम से हिस्सा बन सके
©BakwasNews
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें