सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वायरल मैसेज WhatsApp पर फॉरवर्ड नहीं करता था युवक, रिश्तेदारों ने तोड़ा नाता

people using whatsapp
व्हाट्सएप को भारत सरकार ने चेतावनी दी कि अफवाहों वाले मैसेज पर रोक लगाए
WhatsApp के कारण एक युवक का उसके रिश्तेदारों के साथ रिश्ता टूट गया। मामला दिल्ली के मायापुरी इलाके का है, जहां मंगलवार को रोहित नाम के युवक को व्हाट्सएप पर वायरल मैसेज फॉरवर्ड ना करने की कीमत परिवार के नाते-रिश्ते तोड़कर चुकानी पड़ी है, दरअसल सोमवार को पड़ोसी की शादी में कई रिश्तेदार आए थे, जिसके बाद उन्होंने रोहित के घर भी जाने का फैसला किया। घर आते ही सभी का स्वागत किया गया और घर के सोफे पर बैठ गए। टेबल पर रोहित का फोन रखा था, फूफा ने रोहित के फोन में  WhatsApp खोला तो वो दंग रह गए

फूफा ने तुरंत सारी रिश्तेदारों की बैठक बुलाई और रोहित के फोन को दिखाया। रोहित के फोन में कई सारे वायरल मैसेज थे। फूफा जी ने सारे रिश्तेदारों के सामने रोहित के फोन में मौजूद वायरल मैसेज पढ़ डाले, कई सारे नॉन वेज जोक्स भी थे जिस पर फूफा जी तो खुद ठहाके लगा रहे थे लेकिन सगे संबंधियों के पूछने पर कह दिया नहीं-नहीं कुछ नहीं है, हंसी ठहाकों के बाद जब माहौल को गंभीर बना लिया गया तो रोहित को बुलाया गया, रोहित से सभी पूछने लगे कि ये मैसेज उसके पास कहां से आते हैं

people using whatsapp
व्हाट्सएप पर रोजाना एक व्यक्ति औसतन 40 मैसेज फॉरवर्ड करता है
रोहित ने हंसते हुए अपने दोस्तों की तारीफ की और कहा कि ये सब उसके दोस्त भेजते रहते हैं।  मुस्कुराते हुए उसने फूफा की तरफ देखा, फूफा जी तो मुंह फुला कर बैठे थे, रोहित को याद आया की भैया की शादी में भी फूफा जी ठीक इसी तरह मुंह फुला कर बैठे थे, जब तक सोने की चेन पिताजी ने उन्हें गले में नहीं पहनायी, तब तक फूफा जी के चेहरे के भाव बदले नहीं थे, रोहित को लगा कि कुछ ना कुछ दाल में काला तो ज़रूर है, उसने फूफा जी से पूछा कि आप ऐसे क्यों बैठे हैं, तो फूफा जी ने जो सवाल दागा उससे रोहित ऊपर से लेकर नीचे तक हिल गया

फूफा जी ने रोहित को व्हाट्सएप का एक मैसेज दिखाते हुए पूछा कि उसने उन्हें ये मैसेज क्यों नहीं फॉरवर्ड किया, रोहित के पास फूफा जी के इस सवाल का कोई जवाब नहीं था, वो ये नहीं बोल पाया कि उसके पास मैसेज फॉरवर्ड करने के अलावा भी कई ज़रूरी काम हैं, उसने अपने दूसरे रिश्तेदारों की तरफ देखा तो सब के सब उसे गुस्से से देख रहे थे, ऐसा लग रहा था जैसे उसने अपने हर रिश्तेदार के घर की भैंस खोल ली थी, आखिरकार रोहित ने कहा कि उसे लगा कि ये मैसेज आप लोगों को पसंद नहीं आएंगे। इस कारण से उसने मैसेज को मैसेज फॉरवर्ड नहीं किया। लेकिन, कोई भी रिश्तेदार रोहित की बात सुनने को तैयार नहीं था। फूफा ने गुस्से में रोहित का फोन नंबर भी डिलीट कर दिया और कहा कि आज से वो रोहित के साथ सारे रिश्ते खत्म करते हैं।

people using whatsapp
भारत में व्हाट्सएप करीब 20 करोड़ लोग इस्तेमाल करते हैं
रोहित ने हाथ-पैर जोड़कर मनाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं माने। देखते ही देखते सारे रिश्तेदारों ने ऐसा ही किया और घर छोड़कर चले गए। रोहित के घर की चाय भी नहीं पी, अब रोहित सोच रहा था कि जब उसके मांप-बाप को इस बात का पता चलेगा तो वो क्या कहेंगे, वैसे भी वो उसे डांटते रहते हैं कि स्मार्टफोन होने के बाद भी वो दोस्तों के साथ गली-मोहल्ले के चक्कर क्यों मारता है, सामने वाले पार्क में फुटबॉल खेलने जैसा मेहनत वाला काम वो क्यों करता है, हमेशा घर में गपबाज़ी करने पर क्यों ज़ोर देता है ? इतने बड़े कांड के बाद रोहित ने तय किया है कि वो रोज़ कम से कम 20 लोगों को वायरल मैसेज व्हाट्सएप पर ज़रूर फॉरवर्ड करेगा

©BakwasNews

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...