सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खेलों में भारत को टक्कर देने के लिए पाकिस्तान की नयी चाल, एशियन गेम्स में फिदायीन को शामिल करने की संयुक्त राष्ट्र से की मांग

pakistans prime minister imran khan
पूर्व क्रिकेटर इमरान खान पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री हैं
पाकिस्तान में खुशियां मनाई जा रही हैं। मिठाइयां बांटी जा रही है। जश्न मनाया जा रहा है। वजह है एक लड़की का ब्रॉज मेडल जीत जाना। पाकिस्तान में खुद लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि पाकिस्तान की खिलाड़ी मेडल जीत गई है। यकीन ना होने की वजह है पाकिस्तान सरकार द्वारा खिलाड़ियों को कोई मदद मुहैया ना कराना। बिना किसी मदद के मेडल जीतने पर पाकिस्तान की सरकार ने संयुक्त राष्ट्र से अजीबोगरीब मांग रख दी है, पाकिस्तान ने कहा है कि चूंकि बिना किसी मदद के अकेले लड़की ने मेडल जीता है, ये ठीक वैसा है जैसा अक्सर फिदायीन करते हैं, वो भी बिना किसी मदद के बड़े से बड़ा, अपनी जान तक देने जैसा काम कर जाते हैं, फिर ये तो खेल है इसलिए संयुक्त राष्ट्र ओलंपिक में ना सही कम से कम एशियन गेम्स में तो फिदायीनों को हिस्सा लेने का अधिकार होना चाहिए, पाक सरकार का दावा है कि एशियन गेम्स या दूसरे किसी भी गेम्स में फिदायीन में कमाल कर सकते हैं।

पाकिस्तानी बच्ची का वायरल वीडियो यहां देखिए

nargis from pakistan won bronze medal in asian games 2018
पाकिस्तान की नरगिस ने कराटे में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता है
पाकिस्तान की बात सुनकर कई देशों में डर का माहौल है वहीं कई देशों ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है। पाकिस्तान को शांति देश बताने वाला चीन खामोश है। चीन को समझ नहीं आ रहा है कि वो किस तरह से पाकिस्तान की मांग का समर्थन करे, चीनी थिंक टैंक अब इसका कोई ना कोई रास्ता निकालने की तैयारियों में जुट गए हैं जिससे पाकिस्तान को इस गलतफहमी में रखा जा सके कि चीन उसका दोस्त है, कम से कम तब तक, जब तक की सीपेक वाला प्रोजेक्ट पूरा नहीं हो जाता

गिफ्ट में आईफोन मांगने वाली चीन की चालबाज़ लड़की

pakistan and china shakehand
CPEC की वजह से चीन भी पाकिस्तान की मांग का विरोध नहीं कर पा रहा है
बकवास न्यूज़ के सूत्रों के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र ने पाकिस्तानी सरकार को बताया है कि ऐसी बकवास मांगों के लिए उन्हें सलाह कौन देता है, फिदायीन को खेलों में शामिल नहीं किया जा सकता, खेलों का मकसद किसी की जान लेना नहीं होता है, यूएन के इस जवाब पर पाकिस्तान भड़क गया है, पाकिस्तान का कहना है कि उसकी मांग को नहीं मानकर उसकी आवाज़ दबायी जा रही है, यूएन पाकिस्तान की इस तरह अनदेखी नहीं कर सकता, पाकिस्तान का आरोप है कि ये सबकुछ भारत के दबाव की वजह से हो रहा है, भारत अपनी दबंगई की वजह से संयुक्त राष्ट्र को पाकिस्तान की मांग नहीं मानने दे रहा है, बड़ा आरोप लगाते हुए पाकिस्तान का कहना है भारत चाहता ही नहीं है कि पाकिस्तान किसी भी खेलों में मेडल जीत सके


©BakwasNews

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...