सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आशुतोष ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया, कुमार विश्वास के साथ मिल कर बनाएंगे आम आदमी पार्टी द्वितीय

AAm Admi Party Leader Ashutosh
टीवी पत्रकार से नेता बने आशुतोष ने आम आदमी पार्टी छोड़ दी है
आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले नेताओं ने मिल कर अपनी नई पार्टी बनाने का फैसला किया है, माना जा रहा है इस पार्टी का नाम असली आम आदमी पार्टी, या आम आदमी पार्टी द्वितीय रखा जा सकता है... इसकी पंच लाइन पर विचार किया जा रहा है... माना जा रहा है इस पार्टी की पंचलाइन होगी... हमारी एक फर्जी शाखा है... इस पार्टी में आशुतोष, कुमार विश्वास, योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण जैसे नेता होंगे... सूत्रों ने बताया है कि अरविंद केजरीवाल ने एक एक करके जिन जिन को पार्टी से निकलवाया है वो सभी साथ आ सकते हैं

दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी में इस बात की चर्चा है कि पार्टी में अगला नंबर किसका है... कुछ युवा विधायकों का मानना है कि पार्टी गेम ऑफ थ्रोन्स की तरह चल रही है... जिसमें अगला सिर किसका कटेगा ये केजरीवाल भी नहीं जानते... दूसरी तरफ अब आम आदमी पार्टी में जितने नेता बचे हैं उससे ज़्यादा संख्या निकाल गए नेताओं की हो चुकी है... इसी वजह से सभी निष्कासित नेता चुनाव आयोग जा कर नई पार्टी का दावा कर सकते हैं... नेता ये भी दावा कर सकते हैं कि आम आदमी पार्टी का चुनाव चिन्ह झाड़ू है तो उन्हें पोंछा चिन्ह दिया जाए... ये नेता दूसरी पार्टी से निकाले गए लोगों से भी संपर्क में हैं

Ashutosh and Kumar Vishwash is with Arvind Kejriwal
कुमार विश्वास के बाद आशुतोष भी राज्यसभा में ना भेजे जाने से केजरीवाल से नाराज़ चल रहे थे
आम आदमी पार्टी के सूत्रों ने बताया है कि केजरीवाल ने एक मटकी में सभी नेताओं के नाम की पर्ची रखी हुई है... जिसके नाम की पर्ची निकलती है वो कुछ दिनों में पार्टी से बाहर हो जाता है... खास बात ये है कि पर्ची में केजरीवाल, उनकी पत्नी सुनीता, और राज्यसभा गए गुप्ताओं के नाम नहीं हैं... उस सीक्रेट मटकी में ही आशुतोष का नाम निकलने की खबरें आईं थीं... तो कुछ पार्टी नेताओं को शक है कि केजरीवाल काला जादू करवा कर नेताओं को निकलवा रहे हैं... वरना आशीष खेतान, और आशुतोष जैसे नेता खुद ही पार्टी नहीं छोड़ते, ये किसी ऊपरी चक्कर की वजह से इस्तीफा दे बैठे... हालांकि अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि आशुतोष ने इस्तीफा हिंदी में दिया या अंग्रेज़ी में क्योंकि अंग्रेज़ी में इस्तीफा होने की सूरत में उसमें कई स्पेलिंग मिस्टेक होने की पूरी संभावना है...

©BakwasNews

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...