सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

यूपी पुलिस की ठांय-ठांय देखकर अपराधी भी ले रहे हैं बिना गोली लगे आह मर गया चिल्लाने की ट्रेनिंग

uttar pradesh police

ठांय-ठांय वाला वीडियो नीचे है

उत्तर प्रदेश में पुलिस का एक नया रूप देखने को मिला। अपराधियों की तलाश में पुलिस एक गन्ने के खेत में पहुँच गई। जहाँ पिस्तौल नहीं चला तो दरोगा ने अपने मुँह से ठांय-ठांय की आवाज़ निकालनी शुरू कर दी है। UP पुलिस का ये रवैया देखने के बाद अब अपराधियों ने भी अपनी योजना में बदलाव किया है।बकवास न्यूज़ को एक अपराधी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि अब वो बिना गोली लगे चिल्लाने की ट्रेनिंग ले रहे हैं। अपराधी का कहना था कि इस बार अगर कोई भी पुलिस वाला गोली नहीं चलाएगा और मुँह से गोली की आवाज़ निकालेगा ठांय-ठांय तो वो दूर से चिल्लाएँगे गोली लगी है गोली लगी है।

ये भी पढ़ें : क्राइम पेट्रोल ने पुलिस की छवि बिगाड़ी, DGP ने लगाई गृह मंत्रालय से गुहार

अपराधियों पर नजर रखने वाले शख्स ने कहा कि जिस तरह UP पुलिस मुँह से आवाज़ निकाल कर ख़ुश हो जाएंगी उसी तरह हम भी उन्हें गोली लगी है गोली लगी है की आवाज़ से ख़ुश कर देंगे।इससे उनकी जान भी बच जाएगी और पुलिस वाले भी ख़ुश हो जाएंगे। आपको बता दें, अपराधियों की नई योजना इसलिए सामने आई है क्योंकि रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें UP पुलिस के एक दरोग़ा को गन्ने के खेत में देखा गया। ये दरोग़ा अपनी टीम के साथ कुछ अपराधियों को पकड़ने के लिए गया था। जब काफ़ी कोशिश करने के बाद भी दरोग़ा की पिस्तौल नहीं चली तो उसने अपने मुँह से आवाज़ निकालना शुरू कर दिया, ठांय-ठांय।

वीडियो यहां देखिए


दरोग़ा का ठांय-ठांय करने का ये वीडियो काफ़ी वायरल हो रहा है। हालाँकि, UP पुलिस अपने दरोग़ा के साथ खड़ी है और उनके इस आवाज़ निकालने के तरीक़े को सही साबित करने में लगी है। काश! आवाज़ निकालने से ही कोई अपराधी घायल हो जाता है या गिरफ़्तार हो जाता तो देश की काफ़ी सारी बंदूकों में मौजूद गोलियां बच जाती। अभी देखना होगा कि आने वाले समय में ऐसे कितने मामले सामने आ पाते हैं जिसमें UP पुलिस अपनी आवाज़ से ही अपराधियों को मार गिराए या उनका एनकाउंटर कर दें, या उन्हें गिरफ़्तार कर ले।

ये भी पढ़ें : दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ा तो सीधे अकाउंट से कटेंगे पैसे

©BakwasNews

टिप्पणियाँ