सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ज्योतिषी ने कहा-राहु काल में निकले तो जाएगी 15 की जान, ड्राइवर ने डेढ़ घंटे डिपो में खड़ी रखी बस

Bengluru City Bus Service
प्रतीकात्मक तस्वीर
अपने पद का दुरुपयोग नेता या अफ़सर ही नहीं करते हैं कई बार कुछ दूसरे लोग भी कर देते हैं या यह कहें कि इन लोगों से इनके पद का दुरुपयोग कराया जाता है तो वो भी ग़लत नहीं होगा। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मंगलवार को एक बस ड्राइवर ने बस को क़रीब सवा घंटे तक बस डिपो में खड़ा रखा। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, कईयों के ज़रूरी काम छूटे, कई नौकरी पर देर से पहुंचे और डांट खायी, जब इस बारे में ड्राइवर से पूछा गया तो जवाब हैरान करने वाला था, ड्राइवर ने कहा कि उसे 15 लोगों की जान बचानी थी इसके लिए उसने बस को डेढ़ घंटे तक डिपो में ही खड़ा रखा, जवाब ने यात्रियों को ये सोचने पर मजबूर कर दिया की भई उन पर कौन सा संकट आन पड़ा था कि डेढ़ घंटे तक बस को हिला भी नहीं सकते थे

जवाब सुनकर लोगों को गुस्सा आ गया, वो बस ड्राइवर को पीटने ही वाले थे कि एकाएक ड्राइवर चिल्लाया, भइया मारना मत, मुझे एक ज्योतिषी ने बोला कि मंगलवार को बस जल्दी मत चलाना, कम से कम एक घंटा देरी से चलना, अगर ऐसा नही किया तो बस में सवार 15 यात्रियों की मौत हो जाएगी, अब ज्योतिषी ने ऐसा क्यों बोला था ये उसी से पूछ लीजिए, वो भी बस में ही बैठे हुए हैं

मामला जब ज्योतिष से जुड़ गया तो ज्यादातर लोग चुपचाप पीछे हट गए, फुसफुसाहट भरी आवाज़ में सुनने को मिला कि अगर ज्योतिष ने बोला होगा तो ठीक ही बोला होगा, लेकिन उनमें से कुछ लोग अब भी नाराज़ थे, कि क्या फालूत की बात के लिए बस को रोक दिया, जो लोग इसके समर्थन में थे उन्होंने नाराज़ लोगों को कहा कि छोड़ो रहने दो, धर्म-कर्म के मामले में सवाल नहीं उठाना चाहिए, ज्योतिषी ने कहा होगा तो जरूर ग्रह-नक्षत्रों की कोई दशा उस वक्त रही होगी

Bengluru City Bus Service
प्रतीकात्मक तस्वीर
इतना कहना था कि दोनों गुट आपस में भिड़ गए, अब चूंकि ज्योतिषी के समर्थन में ज्यादा लोग थे इसलिए नाराज़ गुट को हथियार डालने पड़े, इधर ज्योतिषी इतने बड़े बवाल से चिंता में आ गया था, कि अब तो मार पड़ेगी, लेकिन जब यात्रियों में ही फूट पड़ गयी तो वो निश्चिंत हो गया, मन ही मन वो सोच रहा था कि अगर उन्हें सच पता चल गया कि उसने तो ड्राइवर को इसलिए रूकने को बोला था क्योंकि उसके घर एक मेहमान आ गए थे, जिसकी वजह से उसे देरी हो रही थी और बस छूट जाने का खतरा था तो सब मिलकर उसकी धुनाई कर देंगे

हालांकि बस के डेढ़ घंटे तक रूके रहने के बाद इस पर सियासत भी शुरू हो गयी है, बकवास न्यूज़ से बात करते हुए विपक्ष के एक नेता ने कहा कि बस लगभग लगभग 1 घंटे से ज़्यादा खड़ी रही, जिस कारण से कई यात्रियों को तो परेशानी हुई ही लेकिन राज्य को आर्थिक नुक़सान भी हुआ।इस आर्थिक नुक़सान की भरपाई कौन करेगा! इसके लिए सरकार को जवाब देना चाहिए और अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। ड्राइवर पर तुरंत एक्शन होना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो वो इस मामले को दिल्ली तक उठाएंगे।

©BakwasNews

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...