कई राज्यों में भारी बारिश से तबाही की वजह सामने आई, मेंढक-मेंढकी के प्रेम विवाह हैं बाढ़ की असली वजह
ये भी पढ़ें : पूरे साल गाड़ी धुलवाने के लिए बारिश के मौसम का इंतज़ार करता है ये युवक
छत्तीसगढ़ के एक तांत्रिक ने दावा किया है कि उसने भारी बाढ़ और बारिश से होने वाली तबाही की वजह ढूंढ निकाली है... तांत्रिक के मुताबिक मेंढकों में बढ़ते प्रेम विवाह की वजह से ही इतनी ज़्यादा बर्बादी हुई है... इस तांत्रिक का कहना है कि विदेशी सभ्यता और इंटरनेट की वजह से प्रेम का रोग मेंढकों में भी फैल गया है..., इसी वजह से वो ज़्यादा शादियां कर रहे हैं... ये बात कई सांस्कृतिक ठेकेदार पहले ही बता चुके हैं कि मेंढक-मेंढकियों की शादी की वजह से ही बारिश होती है... तांत्रिक किसन लाल का कहना है कि पहले जब कम बारिश होती थी तो वो बड़ी मुश्किल से मेंढकों को पकड़ कर उनसे शादी करवा पाता था... लेकिन पिछले कुछ साल से मेंढकों में भी प्रेम प्रवृत्ति बढ़ी है... उनमें ब्रह्मचर्य तबाह होने लगा है... और लगातार मेंढक जोड़ों को झील, तालाब, नदी-नालों के पास से पकड़ा जाता रहा है... घरवालों और समाज के दबाव की वजह से ये प्रेमी जोड़े ज़्यादा शादी करने लगे हैं इसी वजह से प्रकृति को मजबूरन ज़्यादा बारिश करनी पड़ रही है.
ये भी पढ़ें : पाकिस्तान को चिढ़ाने के लिए भारत सीमा पर मुफ्त बांटेगा टमाटर
ये भी पढ़ें : पाकिस्तान ने कहा इंडिया से कट्टी, कभी अब्बा नहीं करेंगे
तांत्रिक किसन.. जिसे लोग डर से किस्सू भी कहते हैं, दावा करता है कि वो अपनी तंत्र विद्या से मेंढकों में विवाद करा सकता है... उनमें भी जाति और धर्म पैदा कर सकता है ताकि ज्यादा मेंढक मेंढकियों से दूर रहें... उसका कहना है कि ये गारंटीड उपाय है जिससे शादियां कम करवाई जा सकती हैं... प्रकृति को बचाने के लिए किस्सू के पास जात-पांत की अचूक दवा भी है... उसका कहना है कि इन दिनो हरे और लाल मेंढक भी साथ आ गए हैं... जिससे प्रेम प्रसंग कुछ ज़्यादा बढ़ गए हैं... इसी वजह से प्रकृति का संतुलन बिगड़ गया है... प्रकति को बचाने और बारिश कम करने के लिए अब इन मेंढकों को नज़रबंद भी करवा देना चाहिए... कुछ गांव वाले भी किस्सू के समर्थन में मेंढकों के जोड़ों को देखते ही उन पर पत्थर मारने लगे हैं ताकि बारिश की रफ्तार को रोका जा सके... भारत में बाढ़ और बारिश से बचने के लिए ये उपाय अचूक माना जा रहा है...
ये भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर में 370 हटने के बाद सबसे पहला बिजनेस निवेश हुआ, अग्रवाल स्वीट कॉर्नर श्रीनगर में अपनी दुकान खोलेगी
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें