![]() |
| प्रतीकात्मक तस्वीर |
इंडिया इंजीयनिंगर के एक छात्र को कॉलेज ने बेस्ट एक्टिंग का अवॉर्ड दिया है... छात्र अनुज की खूबी है कि वो किसी भी सब्जेक्ट के वाइवा को पास कर लेता है... भले ही उसने किसी भी सब्जेक्ट की पढ़ाई ना की हो... थ्योरी में हमेशा फेल होने वाले अनुज को वाइवा में सबसे ज़्यादा नंबर मिलते हैं... इस प्रतिभा से प्रभावित हो कर कॉलेज ने उसकी प्रतिभा को पहचाना... अनुज के साथी सुमित के मुताबिकि ‘वाइवा देने की कला उसमें बचपन से ही थी... सातवीं क्लास में उसने पहली बार संस्कृत के टीचर के सामने एक ऐसी भाषा बोली जिसे टीचर भी संस्कृत समझ बैठे... उसके बाद से ही अनुज किसी भी वाइवा में फेल नहीं हुआ है...’ अपनी उपलब्धि बताते हुए अनुज ने बकवास न्यूज़ को बताया कि अब तक वो 118 सब्जेक्ट में वाइवा दे चुका है... लेकिन हर बार वो उत्तर बताते वक्त ऐसी एक्टिंग करता है जिससे लगता है कि उसे सब पता है... और टीचर उसे पूरे नंबर दे देते हैं...
ये भी पढ़ें : कई राज्यों में भारी बारिश से तबाही की वजह सामने आई, मेंढक-मेंढकी के प्रेम विवाह हैं बाढ़ की असली वजह
अनुज की शोहरत देखते हुए अब लोग दूर दूर से उसे वाइवा के लिए ले जाते हैं... अनुज अब तक विज्ञान, साइकोलॉजी, इतिहास, गणित, अंग्रेज़ी, तुर्की, मेडिकल, इतिहास, से लेकिन गृह विज्ञान तक के वाइवा दे कर छात्रों को पास करवा चुका है... होम साइंस में एक बार वाइवा देते वक्त उसने क्रोशिया के ऐसे ऐसे फंदे बताए कि अगले दिन टीचर अपनी पत्नी को लेकर उससे क्रोशिया सीखने आ गया... कॉलेज ने सही समय पर अनुज की प्रतिभा को पहचान लिया है... वो अब जल्द ही उसे नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट एक्टिंग के लिए अव़ॉर्ड दिलाने के लिए कई मंत्रियों से मिलेगा... क़ॉलेज का कहना है कि फिल्म में कई टेक होते हैं... लेकिन असल ज़िंदगी में सिर्फ एक टेक लेकिन उसने हर बार दूसरों को मजबूर कर दिया है कि उसकी भूमिका और कहे पर भरोसा कर लें... दिल्ली के मशहूर राष्ट्रीय ड्रामा स्कूल और पुणे के FTII ने भी उसे अपने यहां एक्टिंग सीखने का ऑफर दिया है... अनुज के परिवारवाले और दोस्त इस प्रतिभा से काफी खुश हैं... और उन्हें लगा है कि पहली बार वाइवा में एक्टिंग करने की प्रतिभा को पहचाना गया है...
ये भी पढ़ें : पाकिस्तान को चिढ़ाने के लिए भारत सीमा पर मुफ्त बांटेगा टमाटर
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें